विज्ञापन
This Article is From Jun 21, 2023

"योग भारत की पुरानी संस्कृति, ये कॉपीराइट और पेमेंट फ्री": UN में बोले पीएम मोदी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 पर न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय में योग कार्यक्रम हुआ. इसका नेतृत्व पीएम मोदी ने किया. कार्यक्रम में 180 देशों के लोग शामिल हुए.

"योग भारत की पुरानी संस्कृति, ये कॉपीराइट और पेमेंट फ्री": UN में बोले पीएम मोदी
यूएन हेडक्वॉर्टर में पीएम मोदी ने कई योग किए.
न्यूयॉर्क:
  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग कार्यक्रम में कहा- 'योग का मतलब है- युनाइट. मुझे याद है मैनें यहां 21 जून को यहां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था.' 
  2. उन्होंने कहा, 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए पूरी दुनिया भारत के साथ आई. योग भारत से आया. ये भारत की पुरानी संस्कृति और कॉपीराइट से फ्री है.'
  3. पीएम मोदी ने कहा, 'आप योग को कहीं भी कर सकते हैं. ये फ्लेक्सिबल है. ये सभी संस्कृतियों के लिए है. योग जिंदगी जीने का तरीका है.'
  4.  पीएम ने कहा कि योग को किसी भी उम्र के लोग कर सकते हैं. योग को घर पर, काम के दौरान या कहीं भी किया जा सकता है. योग को अकेले या ग्रुप, कैसे भी कर सकते हैं.
  5. उन्होंने कहा, 'योग खुद के साथ और दुनिया के साथ शांतिपूर्ण तरीके से रहने का तरीका सीखाता है.'
  6. मोदी ने कहा, "योग भारत से आया है. सभी प्राचीन भारतीय परंपराओं की तरह, यह भी जीवंत है."
  7. पीएम ने कहा, "करीब नौ साल पहले, यहां संयुक्त राष्ट्र से मुझे 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के संबंध में प्रस्ताव करने का अवसर प्राप्त हुआ था."
  8. इससे पहले पीएम मोदी ने सुबह लोगों को योग दिवस की शुभकामनाएं दी थी. उन्होंने कहा था- टआज योग दिवस पर मैं कई दायित्वों के चलते आप लोगों के बीच नहीं हूं. भले मैं आपके साथ योग नहीं कर रहा हूं, लेकिन मैं योग करने के दायित्व से भाग नहीं रहा हूं.
  9.  संयुक्त राष्ट्र में पीएम मोदी ने भद्रासन, ऊष्ट्रासन, उत्तान शिशुनासन, भुजंग आसन, पवन मुक्त आसन, शव आसन किए.
  10. पीएम मोदी के योग कार्यक्रम की शुरुआत से पहले वहां 'मोदी-मोदी' के नारे लगे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi First US State Visit, PM Modi US Visit, Pm Modi Us Visit Live Update, Pm Modi Joe Biden, International Yoga Day
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com