भारत और न्यूजीलैंड के बीच के रिश्ते अब एक ऐतिहासिक टर्निंग पॉइंट पर पहुंच गए हैं. पिछले 40 साल में न्यूजीलैंड की धरती पर कदम रखने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनकर पीएम नरेंद्र मोदी ने ऑकलैंड में एक नया इतिहास रच दिया है. न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सम के साथ ऑकलैंड में आयोजित 'इंडिया-न्यूजीलैंड बिजनेस इवेंट' में हिस्सा लेते हुए पीएम मोदी ने दोनों देशों के व्यापारिक और रणनीतिक रिश्तों को लेकर कई बड़े ऐलान किए.
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज का भारत सिर्फ एक बाजार नहीं है, बल्कि यह ग्लोबल ग्रोथ का एक मजबूत लॉन्चपैड बन चुका है.
रिकॉर्ड 9 महीने में हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA)
पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच हुए ऐतिहासिक व्यापारिक समझौते की तारीफ करते हुए कहा कि भारत और न्यूजीलैंड ने सिर्फ 9 महीने के रिकॉर्ड समय में फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को पूरा किया है. पूरी दुनिया में संभवतः यह पहली बार है जब इतनी तेजी से किसी एफटीए को जमीन पर उतारा गया है. यह समझौता दोनों देशों के बिजनेस के लिए मार्केट एक्सेस, इन्वेस्टमेंट, सर्विसेज, टेक्नोलॉजी और टैलेंट मोबिलिटी के नए दरवाजे खोलेगा.
LIVE: PM Shri @narendramodi participates in the India-New Zealand Business Event in Auckland https://t.co/K6aHissr9O
— BJP (@BJP4India) July 11, 2026
पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि इस समझौते के दम पर साल 2030 तक भारत और न्यूजीलैंड का आपसी व्यापार दोगुना हो जाएगा.
अगले 15 वर्षों में 20 बिलियन का निवेश
इसके साथ ही, पीएम मोदी ने खराब होने वाले खाद्य पदार्थों और फलों की सप्लाई चेन मैनेजमेंट को बेहतर बनाने पर भी बात की.
भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा डोमेस्टिक एविएशन मार्केट
भारत की आर्थिक ताकत का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाजार बन चुका है. उन्होंने कहा कि वह न्यूजीलैंड में भारत के 140 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं और सपनों का संदेश लेकर आए हैं.
पीएम मोदी ने कहा, "आप सभी की उपस्थिति न्यूजीलैंड की इनोवेशन, एंटरप्राइज और फ्यूचर ओरिएंटेड सोच का प्रतीक है."
पीएम लक्सम के प्रति जताया विशेष आभार
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी और न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सम के बीच डेलिगेशन लेवल की द्विपक्षीय वार्ता हुई. पीएम मोदी ने पीएम लक्सम की भारत के प्रति गहरी प्रतिबद्धता के लिए उनका विशेष आभार व्यक्त किया.
पीएम मोदी ने भावुक होते हुए कहा, "कल रात आपका खुद एयरपोर्ट पर मेरा स्वागत करने आना, अपने आप में एक बहुत बड़ा जेस्चर है. पिछले साल आप होली के समय भारत आए थे, जिसने हमारे रिश्तों में नए रंग भर दिए थे."
उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड के लोगों के बीच आकर और उनका भारत के प्रति प्यार देखकर कोई भी व्यक्ति भावुक हो सकता है.
रणनीतिक साझेदारी का नया सफर
पीएम मोदी ने साफ किया कि भारत और न्यूजीलैंड के संबंध अब सिर्फ डिप्लोमैटिक औपचारिकता नहीं हैं, बल्कि दोनों देश अपने रिश्तों को 'स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप' के सूत्र में बांध रहे हैं. लोकतांत्रिक मूल्यों पर दोनों देशों का अटूट भरोसा इन्हें एक 'नेचुरल पार्टनर' बनाता है. दो बड़े समुद्री देश होने के नाते भारत और न्यूजीलैंड का यह करीबी सहयोग हिंद-प्रशांत क्षेत्र को एक नई ताकत देगा और वैश्विक शांति, स्थिरता-सुरक्षा में अहम भूमिका निभाएगा.
यह भी पढ़ें: धमाके आतंकियों के अड्डों पर हो रहे थे, उसकी गूंज पूरी दुनिया सुन रही थी...... मेलबर्न में पीएम मोदी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं