विज्ञापन

PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से फोन पर की बात, रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री दफ्तर के मुताबिक, पीएम मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस को उनके बेटे के जन्म पर हार्दिक बधाई भी दी.

PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से फोन पर की बात, रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर हुई चर्चा
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से फोन पर बात की. पीएम ऑफिस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिकी उपराष्ट्रपति का फ़ोन आया. प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति वेंस ने भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा की. साथ ही दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान भी किया.

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस का फ़ोन आया. हमने अहम क्षेत्रों में भारत-अमेरिका की व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करने के तरीकों पर चर्चा की. उनके बेटे के जन्म पर उन्हें और सेकंड लेडी को गर्मजोशी से बधाई दी और पूरे परिवार को शुभकामनाएं दीं."

प्रधानमंत्री दफ्तर के मुताबिक, पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति वेंस और सुश्री उषा वेंस को उनके बेटे के जन्म पर हार्दिक बधाई दी. प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति वेंस ने उच्च-स्तरीय बातचीत में बनी निरंतर गति का उल्लेख किया और व्यापार, रक्षा, महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों, ऊर्जा सुरक्षा तथा महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

Latest and Breaking News on NDTV

उन्होंने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया. प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति वेंस और उषा वेंस को उनके बेटे के जन्म पर हार्दिक बधाई दी और परिवार को शुभकामनाएं दीं.

इसे भी पढ़ें: भारत के कानून पर अमेरिका में क्यों मचा हंगामा? ट्रंप के सांसद बोले- यह चर्च, ईसाइयों पर सीधा हमला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, US Vice President JD Vance, India US Partnership
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com