विज्ञापन

मैचिंग, मैचिंग... बेंजामिन नेतन्याहू की किस बात पर हंस पड़े PM मोदी

मिसेज नेतन्याहू ने भगवा (सैफरन) रंग का फॉर्मल सूट पहन रखा था. यहीं पर पीएम नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी के पॉकेट स्क्वायर (जैकेट की जेब में रखे रुमाल) की ओर इशारा कर कहा, "ये उससे मैच कर रहा है."

मैचिंग, मैचिंग... बेंजामिन नेतन्याहू की किस बात पर हंस पड़े PM मोदी
  • PM मोदी का इजरायल के बेन गुरियन हवाई अड्डे पर पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने भव्य स्वागत किया.
  • नेतन्याहू ने मोदी के पॉकेट स्क्वायर और अपनी पत्नी के भगवा रंग के सूट के मेल की ओर मुस्कुराते हुए इशारा किया.
  • मोदी की यह इजरायल में दूसरी यात्रा है, पहली यात्रा वे जुलाई 2017 में कर चुके हैं.
तेल अवीव:

PM मोदी जैसे ही इजरायल की धरती पर उतरे, उनका भव्य स्वागत करने के लिए खुद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अपनी पत्नी सारा नेतन्याहू के साथ एयरपोर्ट पर मौजूद थे. इस स्वागत ने वैश्विक मंच पर दोनों नेताओं की गहरी दोस्ती का संदेश दिया. मुलाकात की एक दिलचस्प तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें नेतन्याहू मुस्कुराते हुए पीएम मोदी के 'पॉकेट स्क्वायर' और अपनी पत्नी की ड्रेस की ओर इशारा कर रहे हैं.

विमान से उतरते ही पीएम नेतन्याहू ने बाहें फैलाकर 'अपने मित्र' पीएम मोदी का स्वागत किया. दोनों ने हाथ मिलाया और इस दौरान भारत के प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए इजरायली पीएम ने अंग्रेजी में कहा कि आप ग्रेट लीडर हैं और बहुत अच्छे लग रहे हैं. दोनों मित्र गले मिले फिर नेतन्याहू ने अपनी पत्नी सारा से पीएम मोदी का परिचय कराया.

मिसेज नेतन्याहू ने भगवा (सैफरन) रंग का फॉर्मल सूट पहन रखा था. यहीं पर पीएम नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी के पॉकेट स्क्वायर (जैकेट की जेब में रखे रुमाल) की ओर इशारा कर कहा, "ये उससे मैच कर रहा है."

इसके बाद दोनों पीएम और वहां मौजूद सारा ठहाके लगाकर हंस पड़ीं. माहौल खुशनुमा और हंसी से गुलजार हो गया. बेंजामिन नेतन्याहू ने एक्स पोस्ट पर स्वागत का क्लिप साझा कर दिल की बात कम शब्दों में कही. उन्होंने लिखा- मैं अपने मित्र नरेंद्र मोदी का इजरायल में स्वागत करता हूं.

बता दें, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर इजरायल पहुंचे हैं. बेन गुरियन हवाई अड्डे पर पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पत्नी सारा नेतन्याहू के साथ उनका स्वागत किया. पीएम की बीते 9 साल में दूसरी इजरायल यात्रा है. इससे पहले वे जुलाई 2017 में यहां आए थे.

प्रधानमंत्री मोदी के तय शेड्यूल के अनुसार वो नेसेट को भी संबोधित करेंगे. ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे. वे भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे और टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी का भी हिस्सा बनेंगे.

बुधवार को प्रधानमंत्री के पहुंचने से पहले, इजराइली अखबार, द यरूशलम पोस्ट ने पीएम मोदी के स्वागत में एक खास फ्रंट पेज छापा. इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ हिंदी में लिखा ‘नमस्ते' नजर आ रहा है. वहीं उसके बगल में हिब्रू भाषा में भी ‘शालोम' लिखा, जिसका मतलब हेलो या नमस्ते और शांति भी होता है.

ये भी पढ़ें :-  PM मोदी के इजराइल दौरे से पहले फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बातचीत शुरू, आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi Dress, Benjamin Netanyahu, PM Modi In Israel, Pocket Square, Netanyahu Wife Dress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com