विज्ञापन

इन पांच वीडियो में देखिए फिलीपींस में आए भूकंप की भयावहता, जा चुकी हैं 41 जानें

फिलीपींस में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप की वजह से हजारों लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं और बेघर होकर राहत शिविरों में रह रहे हैं. कम से कम 41 लोगों की मौत हुई है.

इन पांच वीडियो में देखिए फिलीपींस में आए भूकंप की भयावहता, जा चुकी हैं 41 जानें
Philippines earthquake: फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भूंकप से तबाही (फोटो- AFP)
  • फिलीपींस में सोमवार को आए 7.8 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई है, अबतक कम से कम 41 लोगों की मौत
  • फिलीपींस में हजारों लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं और बेघर होकर राहत शिविरों में रह रहे हैं
  • 450 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं और उन्हें इलाज दिया जा रहा है

फिलीपींस में सोमवार, 9 जून को आए 7.8 तीव्रता के भूकंप (Philippine Earthquake) ने भारी तबाही मचा दी है. न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार अब तक कम से कम 41 लोगों की मौत हो चुकी है और यह संख्या और बढ़ सकती है. घर गिरे, स्कूल की बिल्डिंग गिरी, सड़क से पुल तक तबाह हो गए... कुल मिलाकर मंजर ऐसा है कि हजारों लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं और बेघर होकर राहत शिविरों में रह रहे हैं. 450 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं और उन्हें इलाज दिया जा रहा है. यह शक्तिशाली भूकंप सोमवार को मिंडानाओ के दक्षिणी द्वीप के पास आया था. सरकारी और स्थानीय आपदा एजेंसियों के अनुसार केवल चार लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं, लेकिन हालात अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं.

मंगलवार को फिलीपींस में तेज धूप के बीच डॉक्टर तंबुओं में मरीजों का इलाज करते नजर आए. अस्पतालों के बाहर अस्थायी टेंट लगाए गए हैं ताकि घायल लोगों को तुरंत मदद मिल सके. एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार एक प्रेगनेंट महिला की डिलीवरी भी तंबू में ही कराई गई, जो हालात की गंभीरता दिखाता है. यहां देखिए फिलीपींस में भूकंप से आई तबाही के 10 वीडियो-

वीडियो नंबर 1

वीडियो नंबर 2 

वीडियो नंबर 3 

वीडियो नंबर 4

वीडियो नंबर 5 

ह भी पढ़ें: फिलीपींस में भूंकप की तबाही के बीच ममता की मिसाल, जान की परवाह छोड़कर मां ने बच्चे को ऐसे बचाया- Video 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Philippine, Earthquake, Earthquake News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com