विज्ञापन

जापान में आया खौफनाक भूकंप, ऑपरेशन थिएटर में मरीज को बचाने के लिए खुद ढाल बने डॉक्टर

सोशल मीडिया पर जापान के कुमामोटो में आए 6.8 तीव्रता के भूकंप का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिस वक्त ये भूकंप आया, तब एक अस्पताल में ऑपरेशन चल रहा था. चीख पुकार और तबाही के बीच डॉक्टरों मे अपनी जान दांव पर लगाकर मरीज को चारों तरफ से घेर लिया. अब यही वीडियो हर किसी का दिल जीत रहा है.

जापान में आया खौफनाक भूकंप, ऑपरेशन थिएटर में मरीज को बचाने के लिए खुद ढाल बने डॉक्टर
जब मौत सामने देखकर भी पीछे नहीं हटे डॉक्टर, जापान के अस्पताल से आया इमोशनल कर देने वाला नजारा
Photo-Screengrab (X)

Doctor Save Patient Japan Earthquake: इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे जापान के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, कुमामोटो (Kumamoto) के जनरल अस्पताल में 28 जुलाई की शाम 4:30 बजे सब कुछ सामान्य चल रहा था, तभी अचानक बिल्डिंगस हिलने लगीं और देखते ही देखते 6.8 तीव्रता का भूकंप आ गया. ऑपरेशन थिएटर में भारी-भरकम मशीनें, ट्रॉलियां और मेडिकल इक्विपमेंट ताश के पत्तों की तरह यहां-वहां बिखरने लगे. स्टाफ के कुछ लोग भूकंप के झटकों की वजह से जमान पर गिर पड़े. ऐसी सिचुएशन में भी डॉक्टरों ने अपनी जान की परवाह किए बिना मरीज को बचाने का फैसला किया. अब इसी समय का सीसीटीवी फुटेज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का दिल जीत रहा है.

ये भी पढ़ें:-

भूकंप के खौफनाक झटकों के बीच मरीज को ढाल बनकर बचाया (Japan surgeons save patient)

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, दो सर्जन बेहोश मरीज के ऊपर झुक गए. यही नहीं उन्होंने अपने हाथों और शरीर से मरीज को पूरी तरह ढक लिया, ताकि ऊपर से कोई भारी चीज मरीज पर न गिर जाए. इस दौरान पूरा कमरा तेजी से हिल रहा था. यूके के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट (Gastroenterologist) डॉक्टर कीथ सिआउ ने इस वीडियो को अपने X अकाउंट '@drkeithsiau' शेयर करते हुए डॉक्टरों के इस काम की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि, 'इतने तनाव के बावजूद डॉक्टरों ने मरीज को संभाले रखा.'

भूकंप के बाद भी नहीं रुके कदम (Kumamoto hospital earthquake video)

अस्पताल के प्रवक्ता शोतारो योशिहारा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, 'उस वक्त जो हो सकता था, सबने वही किया. अगर हमारा जैसा बड़ा अस्पताल काम बंद कर दे, तो ये बहुत बड़ा झटका होगा. भूकंप के वक्त अस्पताल में चार अलग-अलग सर्जरी चल रही थीं. जैसे ही झटके रुके, डॉक्टरों की टीमों ने अपना काम फिर से शुरू किया और सभी ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरे किए.' इस हादसे में कुमामोटो क्षेत्र में 38 लोगों की जान चली गई. आपदा के समय में जहां लोग अपनी जान बचाकर भागते हैं, वहां इन डॉक्टरों ने जो किया उसकी अब हर जगह चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर लोग इन डॉक्टरों को रियल हीरो बता रहे हैं. 

ये भी पढ़ें:-

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Japan Earthquake, Earthquake Live, Surgeons, Patient, Doctor Patient
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com