विज्ञापन

ह‍िलती सड़कें-भागते लोग... हर तरफ तबाही का मंजर; कोलंब‍िया में व‍िनाशकारी भूकंप के भयानक VIDEOS

कोलंबियाई एसोसिएशन ऑफ कैपिटल सिटीज के अनुसार भूकंप के कारण कम से कम 132 लोगों की मौत हो गई है और 570 लोग घायल हुए हैं.

  • कोलंब‍िया में सोमवार को सुबह करीब 7:30 बजे आया था भूकंप
  • भूकंप के कारण कम से कम 132 लोगों की मौत हो गई है
  • करीब 1,500 इमारतों को नुकसान पहुंचा है.

कोलंबिया में भूकंप से धरती ऐसे ह‍िली की देखते ही देखते गगनचुंबी इमारतें जमींदोज हो गईं. लोग अपनी जान बचाने के ल‍िए इधर-उधर भागते द‍िखे. चीख-पुकार के बीच 132 सांसें थम गईं. 500 से ज्‍यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. हालांक‍ि, मृतकों और घायल होने वाले लोगों को की संख्‍या बढ़ सकती है. सोशल मीड‍िया पर शेयर क‍िए वीड‍ियोज इस व‍िनाशकारी भूकंप से हुई तबाही के मंजर को बयां कर रहे हैं. 

अब तक 132 लोगों की मौत

कोलंबियाई एसोसिएशन ऑफ कैपिटल सिटीज के अनुसार भूकंप के कारण कम से कम 132 लोगों की मौत हो गई है और 570 लोग घायल हुए हैं. करीब 1,500 इमारतों को नुकसान पहुंचा है. 

जान बचाने के ल‍िए भागे लोग

भूकंप का असर पूरे कोलंबिया में महसूस हुआ. राजधानी बोगोटा में भी लोग घबराकर सड़कों पर निकल आए. जो ज‍िस हालत में था वैसे ही घर के बाहर की ओर भागा. सोशल मीड‍िया पर शेयर क‍िए गए एक वीड‍ियो में देखा जा सकता है क‍ि कुछ लोग जान बचाने के ल‍िए ब‍िना शर्ट पहने ही बाहर की ओर भागे. 

1500 इमारतों को पहुंचा नुकसान

इस व‍िनाशकारी भूकंप की वजह से  करीब 1,500 इमारतों को नुकसान पहुंचा है. चर्च का टावर भी टूटकर ग‍िर गया. कई वीड‍ियोज सामने आए हैं, जि‍समें इमरतें ढहती हुई द‍िख रही है. इन इमारतों में मौजूद लोग जान बचाने के ल‍ि‍ए भागते द‍िखे. 

दहशत में घर से बाहर न‍िकले लोग, ह‍िलने लगी कार 

एक वीड‍ियो में देखा जा सकता है क‍ि भूकंप के हल्‍के झटके महसूस होने पर कुछ लोग अपने घरों से बाहर न‍िकल आते हैं. कुछ ही देर में भूकंप के तेज झटके आने लगते हैं और लोगों में दहशत फैल जाती है. वीड‍ियो में देखा जा सकता है क‍ि भूकंप के झटकों से वहां खड़ी कार ह‍िलने लगती है और उसमें सायरन बजने लगता है. 

घर की दूसरी मंज‍िल से कूद गए लोग

कोलंब‍िया के क्विब्दो में रहने वाले लॉ स्टूडेंट विलमर कुएस्ता ने न्यूज एजेंसी AFP को बताया कि भूकंप के दौरान जोरदार झटके लगे. उन्होंने कहा, "लोग बिना कपड़ों के बाहर भागे. कुछ लोग अपने घर की दूसरी मंजिल से कूद गए."
 

यह भी पढ़ें- अब तक 132 मौतें... कोलंबिया में 7.4 के भूकंप के बाद मलबे में जिंदगी की तलाश, हाथों से रेस्क्यू

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Colombia Earthquake, Colombia Earthquake Deaths, Colombia News, Earthquake Video, Earthquake Colombia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com