विज्ञापन
This Article is From Mar 27, 2022

चीन के शंघाई में कोविड संक्रमण रोकने के लिए चरणबद्ध लॉकडाउन लागू

चीन के सबसे बड़े शहर के पूर्वी हिस्से को सोमवार से पांच दिनों के लिए बंद कर दिया जाएगा, इसके बाद 1 अप्रैल से इसके पश्चिमी हिस्से में इसी तरह का लॉकडाउन शुरू होगा

चीन के शंघाई में कोविड संक्रमण रोकने के लिए चरणबद्ध लॉकडाउन लागू
चीन के शंघाई में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ा है..
शंघाई:

शहर के प्रशासन ने रविवार को कहा कि शंघाई ओमिक्रॉन के कारण कोविड -19 के संक्रमण को रोकने के लिए चरणबद्ध लॉकडाउन शुरू करेगा. कोविड संक्रमण के शुरुआती दिनों में चीन में सबसे अधिक केस थे. अधिकारियों ने कहा कि चीन का सबसे बड़ा शहर सोमवार से शुक्रवार तक अपने पूर्वी हिस्से को बंद कर देगा, इसके बाद 1 अप्रैल से इसके पश्चिमी हिस्से में इसी तरह का लॉकडाउन शुरू होगा.

शंघाई 25 मिलियन जनसंख्या का महानगर है जो हाल के दिनों में राष्ट्रव्यापी प्रकोप में अग्रणी हॉटस्पॉट बन गया है. मार्च की शुरुआत में यहां कोविड संक्रमण ने गति प्राप्त करना शुरू कर दी थी.

हालांकि वैश्विक संदर्भ में हाल के मामलों की संख्या नगण्य है. महामारी के पहले हफ्तों के बाद से चीन में केस सबसे अधिक हैं. कोरोना वायरस संक्रमण पहली बार 2019 के अंत में वुहान शहर में सामने आया था.

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने रविवार को 4,500 से अधिक नए मामलों की सूचना दी, जो पिछले दिन से 1,000 से अधिक कम हैं. देश भर में प्रभावित क्षेत्रों के लाखों निवासियों को शहर भर में लॉकडाउन का शिकार होना पड़ा है.

लेखक के बारे में
img
एएफपी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
China, Shanghai, Phased Lockdown
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com