- इजरायल और हमास के बीच जंग अभी भी जारी
- गाजा पट्टी में इंटरनेट और फोन नेटवर्क ने काम करना किया बंद
- इजरायल का हमास को उखाड़ फेंकने पर जोर
इजरायल और हमास की जंग के बीच गाजा पट्टी में इंटरनेट और फोन नेटवर्क ने काम करना बंद कर दिया. जो कि एक सप्ताह से भी कम समय में युद्धग्रस्त क्षेत्र में इस तरह का दूसरा ब्लैकआउट है. फिलिस्तीन टेलीकम्युनिकेशंस कंपनी (पालटेल) ने एक्स पर कहा, "देश में हमारे अच्छे लोगों के लिए, हमें यह घोषणा करते हुए दुख हो रहा है कि गाजा में संचार और इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से काट दी गई हैं." पिछले सप्ताह उनका क्षेत्र इंटरनेट और फोन नेटवर्क पूरी तरह से कट गया था, लेकिन सप्ताहांत में इसे बहाल कर दिया गया था.
इजरायल का हमास को उखाड़ फेंकने पर जोर
फ़िलिस्तीनी दूरसंचार प्रोवाइडर जव्वाल ने ब्लैकआउट के लिए क्षेत्र पर इज़रायल की "भारी बमबारी" को जिम्मेदार ठहराया था. गाजा में हाल के दिनों में इजरायली जमीनी सैनिकों और आतंकवादियों के बीच भीषण लड़ाई देखी गई है क्योंकि इजरायल ने हमास को "कुचलने" के लिए अपने मिशन पर खासा जोर दिया है. हमास के अटैक के बाद इज़रायल ने लगातार हवाई बमबारी की है, जिसके बारे में हमास-नियंत्रित गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि अब 8,500 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें से दो-तिहाई महिलाएं और बच्चे हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
गाजा में इजरायली सेना की तरफ से घातक हमले जारी
गाजा में इजरायली सेना की तरफ से जमीने हमले लगातार जारी हैं. ग्राउंड ऑपरेशन के दौरान इजरायल (Israel Soldiers Death In Ground Operations) के 9 सैनिकों की मौत हो गई है. आईडीएफ ने सैनिकों की मौतों की पुष्टि की है. युद्ध के 26वें दिन भी इजरायल की सेना डटकर गाजा पट्टी में डटकर खड़ी है.7 अक्टूबर को हमास ने गाजा पट्टी की तरफ से इजरायल पर एक साथ 5 हजार रॉकेट दागकर जंग छेड़ दी थी. जिसके बाद से इजरायल गाजा को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है.
ये भी पढ़ें : गाजा में ग्राउंड ऑपरेशन के दौरान इजरायल के 9 सैनिकों की मौत, IDF ने की पुष्टि
ये भी पढ़ें : इज़रायल-गाज़ा के बीच जारी जंग में अब यमन की भी एंट्री, हूती विद्रोहियों ने किया युद्ध का ऐलान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं