विज्ञापन
This Article is From Jun 17, 2025

"पाकिस्तानियों के कातिल..." अमेरिका में PAK आर्मी चीफ असीम मुनीर का भारी विरोध, बताया- Mass Murderer

अमेरिका गए पाकिस्तान आर्मी चीफ असीम मुनीर के सामने पाकिस्तान के लोगों ने भी विरोध-प्रदर्शन किया है. प्रदर्शनकारियों ने असीम मुनीर को मास मडर्रर और पाकिस्तान के कातिल तक कहा.

"पाकिस्तानियों के कातिल..." अमेरिका में PAK आर्मी चीफ असीम मुनीर का भारी विरोध,  बताया- Mass Murderer
अमेरिका में पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर का विरोध.

अमेरिका गए पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर को विरोध का सामना करना पड़ा है. मुनीर को 'पाकिस्तानियों के कातिल', 'इस्लामाबाद के कातिल', 'मास मडर्रर'... कहा गया. मुनीर के विरोध की यह घटना वाशिंगटन में हुई है. जिसका वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पाकिस्तान के नागरिक मुनीर की होटल के सामने विरोध-प्रदर्शन के लिए जुटे हैं. वहां वाहनों पर प्रोजेक्टर पर मुनीर को मास मडर्रर बताया जा रहा है. खास बात यह है कि मुनीर का विरोध-प्रदर्शन करने वाले लोग भी पाकिस्तान के ही है. जो अमेरिका में रहते हैं. 

अमेरिका में असीम मुनीर के विरोध-प्रदर्शन का वीडियो वायरल

बताया जाता है कि मुनीर का विरोध प्रदर्शन पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के समर्थकों द्वारा आयोजित की गई थी. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि मुनीर के सामने प्रदर्शनकारी "असीम मुनीर, तुम कायर हो", "तुम्हें शर्म आनी चाहिए, मास मडर्रर" और "तुम्हें शर्म आनी चाहिए, तानाशाह" और "पाकिस्तानियों के कातिल" जैसे नारे लगा रहे थे. 

एक बिल्डिंग से निकलते समय असीम मुनीर के सामने लोगों ने यह नारेबाजी की. वायरल वीडियो में लोगों को अधिकारियों के साथ बहस करते हुए भी देखा जा सकता है क्योंकि वे उन्हें परिसर में जाने से रोकते नजर आ रहे थे. 

PTI समर्थकों द्वारा असीम मुनीर का विरोध 

दावा किया जा रहा है कि यह विरोध-प्रदर्शन पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के समर्थकों द्वारा आयोजित किया गया था, जो लंबे समय से मौजूदा पाकिस्तानी सत्ता का विरोध कर रहे हैं. पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर की अमेरिका यात्रा की आधिकारिक घोषणा से पहले ही पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की PTI ने वाशिंगटन में पाकिस्तानी दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था.

5 दिवसीय अमेरिकी दौरे पर गए हैं असीम मुनीर

पाकिस्तान न्यूज पेपर डॉन की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुनीर रविवार को 5 दिवसीय आधिकारिक यात्रा के लिए वाशिंगटन पहुंचे, जिसका उद्देश्य संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ सैन्य और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करना है. मालूम हो कि हाल ही में भारत के साथ संघर्ष के दौरान असीम मुनीर खासे चर्चा में थे. इस संघर्ष के बाद भी मुनीर को पाकिस्तान में प्रमोशन भी मिला है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pak Army Chief, Pak Army Chief Asim Munir, Pak Army Chief Asim Munir Troll, Pak Army Chief General Munir, Pak Army Chief US Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com