विज्ञापन
This Article is From May 17, 2013

पाकिस्तान सद्भावना के तौर पर 51 भारतीय मछुआरों को रिहा करेगा

प्रधानमंत्री मीर हजार खान खोसा ने मानवीय आधार और सद्भावना के तौर पर 51 भारतीय मछुआरों को रिहा करने का फैसला किया है। ये कैदी पहले ही अपनी सजा पूरी कर चुके हैं।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने शुक्रवार को सद्भावना के तौर पर अपनी जेल की सजा पूरी करने वाले 51 भारतीय मछुआरों को रिहा करने का ऐलान किया।

कार्यवाहक प्रधानमंत्री के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मीर हजार खान खोसा ने मानवीय आधार और सद्भावना के तौर पर 51 भारतीय मछुआरों को रिहा करने का फैसला किया है। ये कैदी पहले ही अपनी सजा पूरी कर चुके हैं। खोसो ने उम्मीद जताई है कि भारत सरकार इसी प्रकार पाकिस्तानी मछुआरों को रिहा करेगी।

बयान में यह नहीं बताया गया है कि कैदियों को कब वापस भेजा जाएगा। मछुआरों की रिहाई का फैसला एक बैठक में किया गया, जिसमें अंतरिम विधि मंत्री अहमद बिलाल सूफी, सिंध के कार्यवाहक मुख्यमंत्री जाहिद कुर्बान अल्वी तथा गृह, विदेश और विधि मंत्रालयों एवं प्रधानमंत्री सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

खोसो को सूचित किया गया है कि 482 भारतीय मछुआरे इस समय पाकिस्तान की जेलों में जबकि 496 पाकिस्तानी, भारतीय जेलों में बंद हैं। उन्हें यह भी बताया गया कि पाकिस्तान सरकार अन्य भारतीय कैदियों की नागरिकता स्थिति की पुष्टि का इंतजार कर रही है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पाक जेल में भारतीय कैदी, भारतीय मछुआरे, Indian Fishermen In Pakistan, Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com