विज्ञापन
This Article is From Jan 07, 2012

185 भारतीय कैदियों को रिहा करेगा पाक

इस्लामाबाद: भारत से संबंधों को सामान्य करने के प्रयासों के तहत पाकिस्तानी अधिकारी 185 भारतीय कैदियों को रिहा करेंगे, जिनमें अधिकतर मछुआरे हैं। भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों ने बताया कि 179 मछुआरों और छह नागरिकों को रविवार को रिहा किया जाएगा, जो गैर-कानूनी ढंग से सीमा पार करने के अपराध में पाकिस्तान की विभिन्न जेलों में बंद हैं।

अधिकारियों ने बताया कि कैदी कल वाघा सीमा पार करके भारत जाएंगे। इनमें से 179 मछुआरों और एक नागरिक को कराची की लांधी जेल में रखा गया था। उन्हें शनिवार सुबह जेल से निकाला गया। वे बसों से लाहौर रवाना हो गए।

भारतीय उच्चायोग ने सभी जरूरी दस्तावेजों को पूरा कर लिया है और कैदियों की वापसी के इंतजाम देखने के लिए अधिकारियों को कराची तथा लाहौर भेज दिया है। पाकिस्तान के अधिकारियों ने कहा कि नववर्ष पर सद्भावना के तहत इन कैदियों को रिहा किया जा रहा है। पड़ोसी देश की जेलों में अब भी 250 से ज्यादा मछुआरे बंद हैं। हाल के महीनों में दोनों देशों ने जेल की अपनी समयावधि पूरी कर चुके कैदियों की जल्द रिहाई की दिशा में कदम उठाए हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारत-पाकिस्तान संबंध, पाकिस्तान में भारतीय कैदी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com