विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2011

पाकिस्तान के कबिलाई इलाके में 28 उग्रवादी मारे गए

पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों ने अफगानिस्तान की सीमा से सटे एक कबिलाई क्षेत्र में भारी बमबारी की जिससे 28 उग्रवादी मारे गए।
पेशावर: पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों ने अफगानिस्तान की सीमा से सटे एक कबिलाई क्षेत्र में भारी बमबारी की जिससे 28 उग्रवादी मारे गए। स्थानीय प्रशासन के एक अधिकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों ने मोहम्मद कबिलाई क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में उग्रवादियों के अड्डों पर बमबारी की जिससे 28 उग्रवादी मारे गए। अधिकारी के अनुसार अभियान में 30 उग्रवादी घायल हुए हैं और उनके आठ मकान नष्ट कर दिए गए।
लेखक के बारे में
img
Indo Asian News Service
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पाकिस्तान, कबिलाई, अफगानिस्तान
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com