विज्ञापन

घर छोड़ मां दूसरे पति के साथ चली गई, कोर्ट के सामने बिलखती रहीं 8 जवान बेटियां

पाकिस्तान में एक महिला दूसरे शख्स से शादी करते ही अपनी 8 जवान बेटियों को उनके हाल पर छोड़कर अपने दूसरे पति के साथ चली गई, वो भी बाकायदा कोर्ट की परमिशन लेकर.

घर छोड़ मां दूसरे पति के साथ चली गई, कोर्ट के सामने बिलखती रहीं 8 जवान बेटियां
लाहौर कोर्ट के बाहर बेटियों को छोड़ मां दूसरे पति संग चली गई.
  • पाकिस्तान की एक महिला लाहौर हाई कोर्ट से दूसरी शादी की अनुमति लेकर अपने नए पति के साथ चली गई
  • महिला ने अपनी आठ बेटियों को पहचानने से इनकार कर दिया और उन्हें अपने साथ नहीं ले गई
  • कोर्ट ने महिला की दूसरी शादी को मान्यता दी और उसके नए पति के साथ रहने की मंजूरी दी
क्या हमारी की समरी आपके लिए उपयोगी रही ?
हमें बताएं
लाहौर:

पाकिस्तान में 8 बेटियों की मां ने दूसरी शादी कर ली. लाहौर हाई कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद वह अपने दूसरे पति के साथ चली गई. गौर करने वाली बात यह है कि वह अपनी 8 बेटियों को अपने साथ लेकर नहीं गई. बल्कि उनको तो पहचानने से भी इनकार कर दिया और उनके हाल पर छोड़ दिया. मां जब अपने दूसरे पति के साथ जा रही थी तो उसकी बेटियां फूट-फूटकर रो रही थीं. लेकिन मां को जैसे इस बात का कोई गम नहीं. उसने अपनी रोती-बिलखती बेटियों को एक नजर भी नहीं देखा. 

8 जवान बेटियां छोड़ दूसरे पति संग गई मां

पाकिस्तान न्यूज पेपर द डॉन के मुताबिक, गुलाम हुसैन नाम के शख्स ने अपनी पत्नी शबनम बीबी को उसके पूर्व पति की कथित अवैध हिरासत से छुड़ाने की मांग की थी. इस मामले पर सुनवाई लाहौर हाई कोर्ट में हुई. शबनम ने अदालत में कहा कि उसने हुसैन से शादी कर ली है और वह उसके साथ रहना चाहती है. फिर क्या था जब मियां-बीबी राजी थे तो अदालत ने भी उनको साथ रहने की मंजूरी दे दी. इस घटना से जुड़े दो वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहे हैं, हालांकि एनडीटीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है.

मां ने बेटियों को किया पहचानने से इनकार

अदालत से शबनम को उसके दूसरे पति के साथ जाने की इजाजत मिलते ही उसकी पिछली शादी से हुईं बेटियां अदालत के बाहर ही रोने-चिल्लाने लगीं. शबनम की एक बेटी ने कहा कि उसकी मां ने अदालत में उन्हें पहचानने से ही इनकार कर दिया. उसने  अपने नए पति के पक्ष में गवाही दी. 

कोर्ट के बाहर रोती-बिलखती रहीं बेटियां

अदालत के आदेश के बाद शबनम अपने दूसरे पति गुलाम हुसैन के साथ चली गई. सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें मां को जाते देख उसकी बेटियां बुरी तरह से बिलख रही हैं. एक छोटी लड़की तो अपना आपा ही खो बैठी है. वह बुरी तरह से चीखती-चिल्लाती दिखाई दे रही है. वहीं महिला किसी शख्स के साथ जाती दिखाई दे रही है. 

कोर्ट की परमिशन के बाद दूसरे पति संग चली गई

द डॉन के  मुताबिक, गुलाम हुसैन ने अदालत में याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी शबनम को उसके परिवार के सदस्यों गैरकानूनी रूप से कैद कर लिया है. उसने दावा किया कि शबनम से उसकी शादी कानूनन हुई है. उसने अदालत से उसे वापस लाने और उसे अपने साथ ले जाने की अनुमति मांगी थी. जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया.

ये भी पढ़ें-अमेरिका के 'दंगाईयों' को मुआवजा बांटने निकले ट्रंप को झटका क्यों और कैसे लगा?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com