विज्ञापन

अवैध संबंध का विरोध करने पर मां ने की बेटे की हत्या, फिर दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

आंध्र प्रदेश में मां और उसके प्रेमी ने 15 वर्षीय बेटे की हत्या कर शव कब्रिस्तान में दफना दिया. इसके बाद मां बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाने पुलिस स्‍टेशन पहुंच गई.

अवैध संबंध का विरोध करने पर मां ने की बेटे की हत्या, फिर दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट
कुरनूल:

आंध्र प्रदेश में एक महिला ने अपने 15 वर्षीय बेटे की हत्या अपने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी. बेटे का दोष सिर्फ इतना था कि उसे मां के अफेयर पर आपत्ति थी. किसी पराए मर्द से मां के रिश्‍ते का विरोध किया था. मां ने नाबालिग बेटे की हत्‍या के बाद शव को कब्रिस्‍तान में गाढ़ दिया. फिर खुद बेटे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करने के लिए पुलिस स्‍टेशन पहुंच गई. ये खौफनाक साजिश कई हफ्तों तक छिपी रही. यह चौंकाने वाली हत्या कुरनूल जिले के अडोनी कस्बे में हुई है.

बेटे ही हत्‍या कर शव कब्रिस्‍तान में छिपाया 

पीड़ित वीरेंद्र अडोनी मंडल के जी. होसल्ली गांव का रहने वाला था और पुलिस के अनुसार, उसकी मां गंगम्मा का दरगप्पा नाम के एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे.  वीरेंद्र ने बार-बार अपनी मां के व्यवहार पर सवाल उठाए थे और रिश्तेदारों और गांव वालों को भी इस नाजायज रिश्‍ते के बारे में बताया. इसके चलते घर में मां-बेटे के बीच अक्सर झगड़े होते थे. बताया जा रहा है कि गंगम्मा ने इसीलिए प्रेमी के संग मिलकर बेटे को मौत के घाट उतार दिया और उसके शव को चुपके से गांव के बाहरी इलाके में बने कब्रिस्तान में दफना दिया गया.

बेटे की हत्‍या कर पुलिस स्‍टेशन में दर्ज कराई गुमशुदा होने की शिकायत 

बेटे की हत्‍या से पहले गंगम्मा ने प्रेमी संग मिल पूरी साजिश रच ली थी. हत्‍या के बाद पुलिसवालों को गुमराह करने के लिए मां गंगम्मा ने बेटे के गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज कराई. वह पुलिस के साथ-साथ जांच में शामिल भी रही. साथ ही पुलिस जांच में देरी का आरोप लगाते हुए हाई कोर्ट तक पहुंच गई. अदालत के हस्तक्षेप के बाद, जांच में तेजी लाने के लिए एक विशेष जांच समिति (एसआईटी) का गठन किया गया. निगरानी और पूछताछ के दौरान, जांचकर्ताओं को गंगम्मा और दरगप्पा के बयानों में कई विरोधाभास मिले. तकनीकी साक्ष्य, कॉल रिकॉर्ड और स्थानीय गवाहों के बयानों से कथित तौर पर दोनों पर संदेह पैदा हुआ.

ये भी पढ़ें :-बिहार: फंदे पर लटकते म‍िली मह‍िला की लाश, भाई बोला- रेप के बाद बहन को मार डाला

पुलिस ने ऐसी सुलझाई हत्‍या की गुत्‍थी

इस हत्‍याकांड की जांच में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "आरोपियों ने मामले को गुमशुदा व्यक्ति की शिकायत के रूप में पेश करने की कोशिश की. जांच के दौरान, कई तथ्य उनके बयानों से मेल नहीं खाए. वैज्ञानिक साक्ष्य और गवाहों के बयानों ने हमें सच्चाई का पता लगाने में मदद की." संदिग्धों से पूछताछ के बाद, पुलिस ने  राजस्व अधिकारियों, चिकित्सा टीमों और कड़ी सुरक्षा की उपस्थिति में 1 जून को गांव के कब्रिस्तान से वीरेंद्र का शव निकाला. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने दरगप्पा को हिरासत में ले लिया है और अधिक सबूत जुटाने के लिए जांच जारी रखे हुए है.

ये भी पढ़ें :- ल‍िव-इन पार्टनर के साथ म‍िलकर पत‍ि ने पत्‍नी को मार डाला, 3 महीने पहले हुई थी शादी; ससुर को सुनाई झूठी कहानी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com