विज्ञापन

पाकिस्तान में सेना, सरकार, मुजाहिद पर बड़ा खुलासा, हाफिज सईद ने कश्मीर भेजे थे 10 हजार आतंकी

Pakistan News: पाकिस्तान में मौलाना मौलवी नसीर मदनी ने एक बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के बहावलपुर में आयोजित एक जलसे में कहा कि हाफिज सईद ने करीब 10000 आतंकियों को जम्मू-कश्मीर भेजा था.

पाकिस्तान में सेना, सरकार, मुजाहिद पर बड़ा खुलासा, हाफिज सईद ने कश्मीर भेजे थे 10 हजार आतंकी
पाकिस्तान में हाफिज सईद पर फिर बड़ा खुलासा
  • पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के नेताओं ने सेना और राजनीतिक नेतृत्व के आतंकवाद से जुड़े होने का खुलासा किया है.
  • मौलाना नसीर मदनी ने कहा कि हाफिज सईद ने जम्मू-कश्मीर में दस हजार आतंकी भेजे थे.
  • सैफुल्ला कसूरी ने बताया कि पिछले चालीस सालों से वह और हाफिज सईद सैन्य और राजनीतिक नेतृत्व से जुड़े हैं.

पाकिस्तान में एक बड़ा खुलासा हुआ है. जहां प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े शीर्ष नेतृत्व और मौलवियों के हालिया बयानों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि देश के सैन्य ढांचे और राजनीति के बीच दशकों से आतंकवादियों का कनेक्शन है. बहावलपुर में आयोजित एक जलसे में लश्कर-ए-तैयबा के पॉलिटिकल विंग के मौलाना मौलवी नसीर मदनी का कहना है कि हाफिज सईद ने 10000 आतंकी जम्मू-कश्मीर में भेजे थे. यह जलसा 14 अगस्त को आयोजित किया गया था. इसके अलावा अब लश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी चीफ सैफुल्ला कसूरी ने खुलेआम दावा किया है कि पिछले 40 सालों से वह और हाफिज सईद पाकिस्तान के राजनीतिक शासकों और सैन्य नेतृत्व के सीधे संपर्क में रहे हैं. जिससे एक बार फिर सेना और मुजाहिद की मिलीभगत का खुलासा हो गया है. 

सैफुल्ला कसूरी का बड़ा दावा 

मौलवी मदनी के खुलासे के बाद लश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी चीफ सैफुल्ला कसूरी का भी एक बयान सामने आया है. कसूरी ने सीधे तौर पर दावा किया कि पिछले 40 सालों से वह और हाफिज सईद पाकिस्तान के शीर्ष राजनीतिक शासकों और सैन्य नेतृत्व जिसका मुख्यालय रावलपिंडी में स्थित है, उससे सीधे संपर्क में रहते हैं. कसूरी ने दावा किया है कि जब भी असैन्य या सैन्य नेतृत्व किसी निर्णय पर पीछे हटता या कोई और कदम उठाता है तो हाफिज सईद खुद उनसे मुलाकात करता था. जहां बैठकों के अलावा, भरोसेमंद प्रतिनिधियों के माध्यम से पत्र भेजकर शासन और सेना को निर्देश व सलाह दी जाती थी. 

ये भी पढे़ंः EXCLUSIVE: साइबर तकनीक, AI लैब.. भारत के खिलाफ नई साजिश रहा है लश्कर, कई बड़े खुलासे

दोनों दावों से बड़ा खुलासा 

इन दो बयानों से हाफिज सईद की आतंकी साजिशों का तो खुलासा हुआ ही है. साथ ही एक बार फिर आतंकियों की पहुंच पाकिस्तानी सेना में होने का दावा फिर मजबूत हुआ है. ऐसे में यह एक बड़ा खुलासा माना जा रहा है. इसके अलावा खुले बयानों ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान के उन दावों पर भी पानी फेरा है, जिसमें वह खुद को आतंकवाद का पीड़ित बताता रहा है.

बता दें कि पाकिस्तान अक्सर यह दावा करता रहा है कि वह खुद आतंकवाद से पीड़ित है. जबकि वह यह दावा भी करता है कि उसका सेना से कोई कनेक्शन नहीं है. लेकिन मौलाना मौलवी नसीर मदनी और सैफुल्ला कसूरी के बयानों से एक तरह से बड़ा खुलासा हुआ कि सेना का आतंकवादियों से भी सीधा कनेक्शन रहता है.

ये भी पढ़ेंः 'हाफिज सईद ने कश्मीर में 10 हजार आतंकी भेजे': पाकिस्तान में खुले मंच से लश्कर के नसीर मदनी का कबूलनामा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan News, Hafiz Saeed, Lashkar-e-Taiba, Lashkar-e-Taiba Chief, Saifullah Kasuri
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com