विज्ञापन
This Article is From Sep 02, 2019

पाकिस्तान: जिन्ना ने जिन संपत्तियों को किया था दान, उन पर हुआ अवैध कब्जा

पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना, उनकी बहन फातिमा जिन्ना और पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान द्वारा दान में दी गई (वक्फ की गई) संपत्तियां भी पाकिस्तान के अवैध कब्जा माफिया के चंगुल से नहीं बच सकी.

पाकिस्तान: जिन्ना ने जिन संपत्तियों को किया था दान, उन पर हुआ अवैध कब्जा
मोहम्मद अली जिन्ना की संपत्तियां भी अवैध कब्जा माफिया के चंगुल से नहीं बच सकी
इस्लामाबाद:

पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना, उनकी बहन फातिमा जिन्ना और पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान द्वारा दान में दी गई (वक्फ की गई) संपत्तियां भी पाकिस्तान के अवैध कब्जा माफिया के चंगुल से नहीं बच सकी हैं. माफिया ने इन पर अवैध कब्जा कर लिया है. पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, लाहौर क्षेत्र के भ्रष्टाचार रोधी विभाग (एसीई) ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. 

मालदीव में भी पाक को 'पटखनी', कश्मीर का मुद्दा उठाया तो भारत की तरफ से मिला यह जवाब, देखें VIDEO

रिपोर्ट में कहा गया है कि जिन्ना, फातिमा जिन्ना और लियाकत अली खान ने अपनी अरबों की संपत्ति दान में दी थी. इसमें सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि एसीई अधिकारियों ने पटवार सर्किल अछहरा से इन संपत्तियों पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. 

पाकिस्तान के दिग्गज नेता ने कहा, अनुच्छेद 370 हटाना भारत का आंतरिक मामला, गाया- 'सारे जहां से अच्छा...' देखें- VIDEO

इस मामले में लाहौर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को भी नोटिस जारी कर उन्हें एसीई के समक्ष रिकार्ड के साथ पेश होने के लिए कहा गया है. जांच के बाद अरबों की संपत्तियों को अवैध कब्जे से मुक्त कराने का अभियान शुरू किया जाएगा. 

Video: पाकिस्तान से अब सिर्फ PoK पर होगी बात: राजनाथ सिंह

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Jinnah Property
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com