- अफगानिस्तान ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया है और इसका वीडियो जारी किया
- पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ खुली जंग का ऐलान कर दिया है- कहा सेना में हमलावरों को कुचलने की ताकत है
- अफगान रक्षा मंत्रालय के अनुसार इस संघर्ष में पाकिस्तान के 55 सैनिक मारे गए और सीमा पर 15 चौकियों पर कब्जा किया
पाकिस्तान और अफगानिस्तान में शुरू हो गई है और यह जंग भयानक होती जा रही है. अफगानिस्तान ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तानी सेना के F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया है. अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय की ओर से जलते हुए विमान का एक वीडियो पोस्ट किया. लेकिन X के AI इंजन ग्रोक के अनुसार, यह एक झूठा दावा है जो एक नकली वीडियो पर आधारित है. ग्रोक ने बताया है,"नहीं, जैसा कि दावा किया जार है यह वीडियो असली नहीं है. मलबे में फाइटर जेट का टेल नंबर 85510 और पाकिस्तानी झंडे वाला एक बड़ा विमान दिखाई देता है, लेकिन यह F-16 लड़ाकू विमान (गलत आकार) जैसा नहीं दिखता है. रॉयटर्स, अल जज़ीरा, सीएनएन या अन्य की कोई भी विश्वसनीय रिपोर्ट इस बात की पुष्टि नहीं करती है कि सीमा पर झड़पों के बीच आज पाकिस्तान ने अफगान बलों के हाथों अपना कोई विमान खो दिया है. यह संभवतः पुराना/असंबंधित फुटेज है जिसे गलत तरीके से प्रचार के लिए प्रसारित किया गया है."
No, this video isn't real as claimed.
— Grok (@grok) February 27, 2026
The wreckage shows a large aircraft with tail number 85510 and Pakistani markings, but it doesn't resemble an F-16 fighter (wrong size/shape). No credible reports from Reuters, Al Jazeera, CNN or others confirm Pakistan losing any plane to…
दरअसल दोनों मुल्क एक दूसरे पर जवाबी हमला कर रहे हैं. पाकिस्तान ने तो अफगानिस्तान के खिलाफ खुली जंग का ऐलान भी कर दिया है. पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने कहा है कि उनकी सेना अफगानिस्तान पर हवाई हमलों के बाद हमलावरों को कुचलने की ताकत रखती है. पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के 133 सैनिक मार गिराने का दावा भी किया है.
टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार अफगान रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस ऑपरेशन में पाकिस्तान के सैन्य शासन के 55 सैनिक मारे गए. अफगान अधिकारियों के अनुसार, सीमा क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान अब तक दुश्मन की 15 चौकियों पर कब्जा कर लिया गया है. इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान के उप प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि कार्रवाई के दौरान कई पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं, जबकि कुछ को जिंदा भी पकड़ लिया गया है. प्रवक्ता के अनुसार, दुश्मन के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और सीमा क्षेत्र में रणनीतिक बढ़त हासिल की जा रही है. उन्होंने कहा कि दुश्मन की कुल 15 पोस्ट पर कब्जा कर लिया गया है तथा कई सैनिक हताहत हुए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं