विज्ञापन

VIDEO- फिर उड़ते ताबूत की तरह गिरा पाकिस्तान का लड़ाकू विमान, अफगानिस्तान ने किया F-16 नष्ट करने का दावा

Pakistan Afghanistan War: दोनों देशों के बीच बॉर्डर पर नए सिरे से हुई झड़पों के बाद पाकिस्तान सरकार ने अफगानिस्तान को कंट्रोल करने वाली तालिबान सरकार के खिलाफ "खुले युद्ध" की घोषणा की है.

VIDEO- फिर उड़ते ताबूत की तरह गिरा पाकिस्तान का लड़ाकू विमान, अफगानिस्तान ने किया F-16 नष्ट करने का दावा
Pakistan Afghanistan War: तालिबान ने पाकिस्तान के F-16 फाइटर जेट को मार गिराने का दावा किया
  • अफगानिस्तान ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया है और इसका वीडियो जारी किया
  • पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ खुली जंग का ऐलान कर दिया है- कहा सेना में हमलावरों को कुचलने की ताकत है
  • अफगान रक्षा मंत्रालय के अनुसार इस संघर्ष में पाकिस्तान के 55 सैनिक मारे गए और सीमा पर 15 चौकियों पर कब्जा किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान में शुरू हो गई है और यह जंग भयानक होती जा रही है. अफगानिस्तान ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तानी सेना के F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया है. अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय की ओर से जलते हुए विमान का एक वीडियो पोस्ट किया. हालांकि इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकती है. दरअसल दोनों मुल्क एक दूसरे पर जवाबी हमला कर रहे हैं. पाकिस्तान ने तो अफगानिस्तान के खिलाफ खुली जंग का ऐलान भी कर दिया है. पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने कहा है कि उनकी सेना अफगानिस्तान पर हवाई हमलों के बाद हमलावरों को कुचलने की ताकत रखती है. पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के 133 सैनिक मार गिराने का दावा भी किया है.

टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार अफगान रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस ऑपरेशन में पाकिस्तान के सैन्य शासन के 55 सैनिक मारे गए. अफगान अधिकारियों के अनुसार, सीमा क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान अब तक दुश्मन की 15 चौकियों पर कब्जा कर लिया गया है. इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान के उप प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि कार्रवाई के दौरान कई पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं, जबकि कुछ को जिंदा भी पकड़ लिया गया है. प्रवक्ता के अनुसार, दुश्मन के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और सीमा क्षेत्र में रणनीतिक बढ़त हासिल की जा रही है. उन्होंने कहा कि दुश्मन की कुल 15 पोस्ट पर कब्जा कर लिया गया है तथा कई सैनिक हताहत हुए हैं.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने किया 'खुली जंग' का ऐलान! तालिबान ने गिराया मुनीर का फाइटर जेट- रात भर क्या हुआ? 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com