विज्ञापन

पाकिस्तान में तेल पर बवाल, भारी विरोध प्रदर्शनों के बीच सरकार ने पेट्रोल के दाम 80 रुपये घटाए

Pakistan Petrol Price: पेट्रोल की लेवी दरों में कटौती डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को बैलेंस करने के लिए की गई है. बता दें कि वर्तमान में पाकिस्तान में डीजल 520.35 रुपये है. परिवहन और माल ढुलाई लागत पर इसके प्रभाव को कम करने के लिए पेट्रोल के दाम घटाए गए हैं.

पाकिस्तान में तेल पर बवाल, भारी विरोध प्रदर्शनों के बीच सरकार ने पेट्रोल के दाम 80 रुपये घटाए
पाकिस्तान में पेट्रोल के दाम घटे.
  • पाकिस्तान सरकार ने तेल की बढ़ती कीमतों के बीच पेट्रोल के दाम प्रति लीटर अस्सी रुपये घटाने का फैसला किया है
  • प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए पेट्रोल की नई कीमतों का ऐलान किया
  • डीजल की कीमतें बढ़ने के कारण परिवहन और माल ढुलाई लागत बढ़ी, इसलिए पेट्रोल पर टैक्स दरों में कटौती की गई है
इस्लामाबाद:

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच महंगाई की मार झेल रहे पाकिस्तान के लिए राहत भरी खबर है. शहबाज सरकार ने पेट्रोल के दाम घटा दिए हैं. भारी विरोध-प्रदर्शन के बीच सरकार के इस फैसले से आम जनता को कुछ हद तक राहत जरूर मिलेगी. मिडिल ईस्ट संकट के बीच तेल का संकट पाकिस्तान में भी है. इसी वजह से न सिर्फ सरकार ने दाम बढ़ाए बल्कि वर्क फ्रॉम होम और चार दिनों का वर्क वीक लागू किया था, ताकि लोग घरों से वाहन लेकर कम निकलें. लेकिन तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही थीं, जिस वजह से लोग गुस्से में थे. अब सरकार ने लोगों को राहत दी है.

पाकिस्तान में 80 रिपये घटे पेट्रोल के दाम

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को ऐलान किया कि सरकार पेट्रोल से 80 रुपये प्रति लीटर घटा रही है. जिसके बाद आवाम को पेट्रोल 378 रुपये प्रति लीटर में मिल सकेगा. नई कीमत शनिवार रात 12 बजे से लागू होंगी. शहबाज शरीफ ने आवाम को राहत देने वाला ये ऐलान टीवी पर प्रसारित राष्ट्र के नाम संबोधन में किया. पाकिस्तान सरकार का ये नया फैसला पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल (एचएसडी) की कीमतों में 43 प्रतिशत और 55 प्रतिशत की अभूतपूर्व बढ़ोतरी के ऐलान के एक दिन बाद आया है. 

डीजल महंगा और पेट्रोल सस्ता

पेट्रोल की लेवी दरों में कटौती डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को बैलेंस करने के लिए की गई है. बता दें कि वर्तमान में पाकिस्तान में डीजल 520.35 रुपये है. परिवहन और माल ढुलाई लागत पर इसके प्रभाव को कम करने के लिए पेट्रोल के दाम घटाए गए हैं. पाकिस्तान के प्रमुख अखबार डॉन के मुताबिक, डीजल की कीमतों में वृद्धि को सीमित रखने और उसके परिवहन और माल ढुलाई लागत पर प्रभाव को कम करने के लिए पेट्रोलियम लेवी दरों में बदलाव किया गया. पेट्रोल पर टैक्‍स 105 रुपए प्रति लीटर से बढ़ाकर 160 रुपए कर द‍िया गया है, जबकि डीजल पर टैक्‍स 55 रुपए से घटाकर शून्य कर द‍िया गया है.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में पब्लिक ट्रांसपोर्ट फ्री करने का एलान, एक दिन पहले ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी थी आग

पहले तेल के दाम बढ़ाए फिर घटाए

बता दें कि 2 अप्रैल की रात पाकिस्तान सरकार ने ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की घोषणा की थी. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पेट्रोल की कीमत में 43 प्रतिशत और हाई-स्पीड डीजल (एचएसडी) की कीमत में 55 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी. पाकिस्तान के प्रमुख अखबार डॉन के मुताबिक, पेट्रोल की कीमत 137.23 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर बढ़ाकर 321.17 रुपए से 458.41 रुपए हो गया था. वहीं, एचएसडी की कीमत 184.49 रुपए प्रति लीटर बढ़ाकर 335.86 रुपए से 520.35 रुपए, केरोसीन की कीमत भी 34.08 रुपए बढ़ाकर 457.80 रुपए कर दी गई.

तेल के दाम बढ़ने से गुस्से में आवाम

गुरुवार रात अपने बयान में पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज़ मलिक ने कहा था कि ये “कठिन और जिम्मेदार” फैसले व्यापक चर्चा के बाद लिए गए, जिसमें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सैन्य नेतृत्व और प्रांतीय मुख्यमंत्रियों की भागीदारी रही. उन्होंने कहा कि इन फैसलों का उद्देश्य सब्सिडी को केवल सबसे जरूरतमंद वर्गों तक सीमित रखना, वित्तीय अनुशासन बनाए रखना और पिछले दो वर्षों में अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के तहत हासिल आर्थिक स्थिरता की रक्षा करना है. जनता की नाराजगी के बाद पेट्रोल की कीमतों में कटौती की गई है.

ये भी पढ़ें- Oil Price: पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल रेट में भारी इजाफा, 458 रुपये का पेट्रोल और 520 रुपये का एक लीटर डीजल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan News, Pakistan Petrol Diesel Price Hike, Pakistan Petrol Price, Pakistan Petrol Diesel Prices, Shehbaz Sharif
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com