विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2011

पाकिस्तान में चीनी नागरिक गिरफ्तार

पिछले महीने बन्नू जिले से गिरफ्तार किए गए शख्स की पहचान चीन के 27 वर्षीय मोहम्मद युनुस के रूप में की गई है।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पिछले महीने गिरफ्तार किया गया व्यक्ति चीनी नागरिक था। इस व्यक्ति को पहले तुर्की का नागरिक माना जा रहा था। गिरफ्तारी के समय उक्त शख्स ने बुर्का पहन रखा था और वह उत्तरी वजीरिस्तान क्षेत्र के मीरानशाह जा रहा था। समाचार पत्र 'डॉन' के अनुसार पिछले महीने बन्नू जिले से गिरफ्तार किए गए शख्स की पहचान चीन के 27 वर्षीय मोहम्मद युनुस के रूप में की गई है। सूत्रों के अनुसार पूछताछ में इस शख्स ने अपना नाम 'मोहम्मद अली' बताया था। उसके कब्जे से 50,000 डॉलर, चीनी युआन और इस्लामी साहित्य बरामद हुआ था।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पाकिस्तान, चीन, नागरिक, गिरफ्तार, Pakistan, Chinese, Arrest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com