विज्ञापन
This Article is From Aug 05, 2011

पाक को 7.5 अरब डॉलर की मदद पर संकट के बादल

इस राशि को कहां खर्च किया जाए, इस बारे में प्राथमिकताओं को लेकर विवाद के चलते इसमें से बहुत कम राशि खर्च की जा सकी है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वाशिंगटन: पाकिस्तान को 7.5 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद संकट में फंसती नजर आ रही है। इस राशि को कहां खर्च किया जाए, इस बारे में प्राथमिकताओं को लेकर विवाद के चलते इसमें से बहुत कम राशि खर्च की जा सकी है। अमेरिकी संसद ने 2009 में काफी जोरदार तरीके से पांच साल की सहायता योजना को मंजूरी दी थी। दोनों देशों का कहना था कि यह पैकेज उनके आपसी रिश्तों को एक नई दिशा देने में सहायक होगा। लेकिन दो साल बाद भी इसमें से मात्र 50 करोड़ डॉलर की राशि ही खर्च हो सकी है। अधिकारियों के बीच इस बात को लेकर विवाद है कि इस राशि को कहां खर्च किया जाए। इसके साथ ही भ्रष्टाचार की आशंका की वजह से भी यह राशि खर्च नहीं हो पाई है। वाशिंगटन पोस्ट की खबर के अनुसार, अब शेष बची राशि को रिपब्लिकन की अगुवाई वाले सदन की निगरानी में रखा गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पाक, मदद, संकट, बादल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com