Know Amazing Facts About Pileus Rainbow Like Cloud: प्रकृति अपने अंदर कई रहस्य छिपाए बैठे हैं, जो कई बार जब उजागर होते हैं, तो उन्हें देखकर खुद की ही आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है, जिस तरह बारिश के बाद आसमान पर छाए इंद्रधनुष को देखकर, मन इन रंगों में खोने को मजबूर हो जाता है. आपने भी अपनी लाइफ में कभी न कभी इस तरह का नजारा तो देखा दी होगा, लेकिन क्या कभी आपने इंद्रधनुष यानि की रेनबो का बादल देखा है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, जिसमें रेनबो वाले बादल नजर आ रहे हैं, ये नजारा वाकई हैरान कर देने वाला है.
अक्सर कुदरत का करिश्मा देखकर लोग हैरत में पड़ जाते हैं, जैसा कि हाल ही वायरल इस वीडियो को देखकर समझा जा सकता है. वायरल हो रहे इस वीडियो में आप कुदरत का अद्भुत नजारा देख सकते हैं, जिसे आप बार-बार देखने को मजबूर हो जाएंगे. 7 सेकंड के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, कैसे क्लाउड का कुछ हिस्सा रंगीन दिखाई दे रहा है, जो कि किसी जादू से कम नहीं लग रहा.
-
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
यहां देखें वीडियो
Pileus clouds.pic.twitter.com/vfqiv2hs5x
— Figen (@TheFigen_) August 8, 2023
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को @TheFige नाम के हैंडल से शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और पसंद किया जा रहा है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'पाइलियस क्लाउड.' जिसे इसे 'कलर्ड स्कार्फ क्लाउड' भी कहा जाता है. 8 अगस्त को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 3 हजार से ज्यादा लोगो ने इस वीडियो को लाइक किया है.
वीडियो देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,'बेहद सुंदर नजारा.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ऐसा पहली बार देखा है.' तीसरे यूजर ने लिखा, 'वाह! कितना कूल दिख रहा है.'
ये भी देखें- कुछ ऐसा दिखा मलाइका, सोहा और शाहिद का वीकेंड!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं