विज्ञापन
This Article is From Jul 22, 2011

अमेरिका चला रहा है हमें बदनाम करने मुहिम : पाक

कश्मीरी लॉबिस्ट गुलाम नबी फाई की गिरफ्तारी के बाद पाक ने अमेरिका पर आरोप लगाया है कि वो उसे बदनाम करने की मुहिम चला रहा है।
इस्लामाबाद: कश्मीरी लॉबिस्ट सैयद गुलाम नबी फाई की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान ने अमेरिका पर आरोप लगाया है कि वो उसे बदनाम करने की मुहिम चला रहा है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि डॉक्टर फाई अमेरिकी नागरिक हैं और पाकिस्तान ने इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास में अपना ऐतराज़ दर्ज करा दिया है। अमेरिकी अधिकारियों का आरोप है कि फाई को आईएसआई से पैसे मिलते थे जिसका इस्तेमाल अमेरिका की कश्मीर नीति को प्रभावित करने के लिए किया गया हालांकि अमेरिका पर अपमानजनक मुहिम चलाने का आरोप लगा रहे पाकिस्तान ने फाई को आईएसआई से पैसे मिलने के आरोप पर कुछ भी नहीं कहा है।
लेखक के बारे में
img
From NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अमेरिका, पाकिस्तान, आरोप, मुहिम, कश्मीरी एजेंट
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com