विज्ञापन

Adani Ports Results: आय 24 फीसदी बढ़ी, मुनाफा 3622 करोड़ हुआ, लॉजिस्टिक और मरीन बिजनेस ग्रोथ से मिला अदाणी पोर्ट्स को सपोर्ट

Adani Ports ने पूरे वित्त वर्ष 27 के लिए आय की गाइडेंस को बढ़ाकर 46,000 करोड़ रुपये कर दिया है. वहीं, EBITDA गाइडेंस को भी 26-27 हजार करोड़ रुपये कर दिया है.

Adani Ports Results: आय 24 फीसदी बढ़ी, मुनाफा 3622 करोड़ हुआ, लॉजिस्टिक और मरीन बिजनेस ग्रोथ से मिला अदाणी पोर्ट्स को सपोर्ट
Adani Ports के शानदार नतीजे
Source: NDTV Graphics

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशनल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) के सितंबर तिमाही के नतीजे शानदार रहे हैं. कंपनी ने बुधवार को बताया कि जुलाई से सितंबर 2026 के बीच मुनाफा 16 फीसदी से ज्‍यादा बढ़ा है. कंपनी को इसके पोर्ट्स, लॉजिस्टिक्स और मरीन बिजनेस में ग्रोथ से सपोर्ट मिला है. वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में अच्‍छी ग्रोथ के बाद पूरे साल के रेवेन्‍यू और EBITDA गाइडेंस भी बढ़ाया गया है. 

सितंबर तिमाही के लिए नेट प्रॉफिट एक साल पहले के 3,109 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,622 करोड़ रुपये हो गया. रेवेन्यू 23.7% बढ़कर 11,340 करोड़ रुपये हो गया, जबकि EBITDA 22.6% बढ़कर 6,806 करोड़ रुपये हो गया, जो कि पिछले वर्ष की समान तिमाही में 5,550 करोड़ रुपये था. EBITDA मार्जिन 60% रहा. 

बुधवार को वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए. कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 3,682 करोड़ रुपये हो गया है, जो कि पिछले साल की समान तिमाही में 3,120 करोड़ रुपये था. 

मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की आय सालाना आधार पर 24 प्रतिशत बढ़कर 11,340 करोड़ रुपये हो गई है, जो कि पिछले वर्ष की समान तिमाही में 9,167 करोड़ रुपये थी. 

इस साल की पहली छमाही में शानदार उपलब्धि 

वहीं, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में कंपनी की आय सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 22,161 करोड़ रुपये हो गई है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 18,294 करोड़ रुपये थी. इस दौरान कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर 7,332 करोड़ रुपये हो गया है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 6,431 करोड़ रुपये था.

वित्त वर्ष 27 की पहली छमाही में EBITDA सालना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 13,347 करोड़ रुपये हो गया है.

मजबूत प्रदर्शन के चलते कंपनी ने पूरे वित्त वर्ष 27 के लिए आय की गाइडेंस को 1,000 करोड़ रुपये बढ़ाकर 44,000-46,000 करोड़ रुपये कर दिया है. वहीं, EBITDA गाइडेंस को भी 1,000 करोड़ रुपये बढ़ाकर 26,000-27,000 करोड़ रुपये कर दिया है.

कंपनी ने बताया कि उसके घरेलू पोर्ट्स की आय सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़ी है और EBITDA मार्जिन 72.5 प्रतिशत पर रहा है. अंतरराष्ट्रीय पोर्ट्स से आय सालाना आधार पर 71 प्रतिशत बढ़ी है और EBITDA मार्जिन 47.7 प्रतिशत रहा है.

CEO ने बताया मजबूत बैलेंस शीट का मंत्र 

नतीजों पर अदाणी पोर्ट्स के पूर्णकालिक निदेशक और सीईओ अश्विनी गुप्ता ने कहा कि वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही शानदार रही. हमारे घरेलू पोर्ट्स हमारी कमाई का मुख्य आधार बने हुए हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय पोर्ट्स, लॉजिस्टिक्स और मरीन कारोबार विकास के मजबूत इंजन के रूप में उभर रहे हैं. पहली छमाही के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए, हम वित्त वर्ष 27 के लिए अपनी आय, EBITDA और कैपेक्स के अनुमानों को बढ़ा रहे हैं.

उन्होंने आगे कहा कि जैसे-जैसे हम अपने 'एम्बिशन 2031' लक्ष्यों की दिशा में निवेश बढ़ा रहे हैं, हमारी बैलेंस शीट बेहद मजबूत बनी हुई है. पिछले दो वर्षों में हमने 30,346 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय किया है, जिसमें पहली छमाही में योजना से अधिक निवेश भी शामिल है और साथ ही नेट डेट-टू-ईबीआईटीडए अनुपात को 1.8 गुना पर बनाए रखा है. यह हमारे बिजनेस मॉडल की मजबूती और पूंजी अनुशासन को दर्शाता है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Adani Port And Special Economic Zone, Adani Ports Results
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com