विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2012

‎पाक ने 15 किशोरों सहित 55 भारतीय मछुआरों को रिहा किया

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज सद्भावना के तौर पर बंदरगाह शहर कराची की जेल में बंद 55 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। इनमें 15 किशोर हैं।

सूत्रों ने बताया कि मछुआरों को कराची में मालिर जेल से रिहा किया गया और लाहौर के लिए बस में चढ़ा दिया गया। लाहौर से वे गुरुवार को वाघा सीमा के जरिये स्वदेश पहुंचेंगे। अधिकतर मछुआरे गुजरात से हैं।

प्रांत के कानून मंत्री अयाज सूमरो ने मछुआरों को विदा करने के लिए जेल पहुंचने पर वहां एकत्र मीडिया से कहा, यह पाकिस्तान सरकार की ओर से सद्भावना के तौर पर उठाया गया एक कदम है और हम उम्मीद करते हैं कि भारत भी उसके अनुरूप ही कदम उठाएगा। सूमरो ने कहा कि इस तरह के सद्भावनापूर्ण कदम उठाकर ही दोनों देश आपसी विश्वास बहाल कर सकते हैं और सहयोग के एक नए युग का सूत्रपात हो सकता है।

उन्होंने कहा, भारतीय मछुआरे जिस जेल में थे, उस जेल के अधिकारियों को सरकार ने साफ निर्देश दिया था कि उन्हें सभी सुविधायें मुहैया कराई जाएं। गत वर्ष 14 अन्य मछुआरों के साथ गिरफ्तार गुजरात के राजेश कुमार ने कहा कि वह रिहा किए जाने से बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बहुत ही सौभाग्यपूर्ण है कि आज भारत का स्वतंत्रता दिवस है और आज ही हमें रिहा किया गया है। हम जल्दी ही अपने परिवारों से मिल सकेंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पाक जेल से छूटे भारतीय, पाकिस्तान में कैद भारतीय मछुआरे, Pak Frees Indian Fishermen, पाकिस्तान ने रिहा किए भारतीय मछुआरे