विज्ञापन
This Article is From Jan 22, 2011

पाक में धमाके में दो जवानों सहित तीन मरे

उत्तर-पश्चिम पाक के ओरकजाई कबायली इलाके में एक बम धमाके में सेना के दो जवानों सहित तीन की मौत हो गई। इसमें सात लोग घायल हुए हैं।
पेशावर: उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के ओरकजाई कबायली इलाके में हुए एक बम धमाके में सेना के दो जवानों सहित तीन की मौत हो गई। इसमें सात लोग घायल हुए हैं। बम सड़के के किनारे पड़ा हुआ था। अधिकारियों के मुताबिक, धमाका ओरकजाई के इब्राहिम जई गांव में हुआ। उस वक्त वहां से एक वाहन गुजर रहा था। उनका कहना है कि सेना के दो जवानों सहित तीन लोग मारे गए और सात घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाके के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर कर वहां खोजी अभियान शुरू कर दिया है। किसी भी समूह ने अभी तक धमाकों की जिम्मेदारी नहीं ली है। इस इलाके में पिछले तीन सालों में शिया-सुन्नी के झगड़ों में सैकड़ों लोगों की जानें गई हैं।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पाकिस्तान, बम धमाका
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com