विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2011

पाक में ईश निंदा के आरोप में एक छात्र गिरफ्तार

कराची में एक छात्र को ईश निंदा के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। छात्र ने उत्तर पुस्तिकाओं में पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कराची शहर में पुलिस ने एक छात्र को ईश निंदा के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस छात्र पर आरोप है कि उसने परीक्षा के दौरान अपनी उत्तर पुस्तिकाओं में पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। इस छात्र का नाम मुहम्मद समीउल्लह है, जो इंटरमीडिएट में है। उसे बीते शुक्रवार को परीक्षा बोर्ड मुख्य अधिकारी की शिकायत के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उस पर ईश निंदा का आरोप लगाया है। शहर के शाहराह-ए-नूर जहां थाने में समीउल्लाह के खिलाफ ईश निंदा का मामला दर्ज किया गया है। वह मुजतबा कॉलोनी में रहता है। अधिकारियों का कहना है कि समीउल्लाह की टिप्पणी स्वकार्य नही हो सकती। पुलिस अधीक्षक जफर इकबाल ने कहा कि इस बारे में शिकायत मिलने के बाद इस छात्र को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसकी उत्तर पुस्तिकाएं भी जब्त कर ली हैं।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ईश निंदा, कराची, पाकिस्तान
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com