विज्ञापन
This Article is From Jan 05, 2012

पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की

पाकिस्तान की सेना ने एक बार फिर युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले की कृष्णा घाटी में नियंत्रण रेखा से सटी भारतीय सुरक्षा चौकियों पर गोलीबारी की।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जम्मू: पाकिस्तान की सेना ने एक बार फिर युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले की कृष्णा घाटी में नियंत्रण रेखा से सटी भारतीय सुरक्षा चौकियों पर गोलीबारी की। इसका उद्देश्य गोलीबारी की आड़ में आतंकवादियों की भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कराना था।

सैन्य सूत्रों के अनुसार, बुधवार करीब आधी रात को पाकिस्तानी सैनिकों ने कृष्णा घाटी क्षेत्र में नियंत्रण रेखा से सटी क्रांति एवं किरपान भारतीय सुरक्षा चौकियों पर गोलीबारी शुरू कर दी। हालांकि भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई करते हुए घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई।

सेना ने इसे पाकिस्तान की ओर से युद्धविराम का उल्लंघन करार दिया। भारत और पाकिस्तान के बीच नवम्बर, 2003 में युद्ध विराम समझौता हुआ था, लेकिन वर्ष 2003 से अब तक कई बार पाकिस्तान युद्ध विराम समझौते का उल्लंघन कर चुका है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पाकिस्तान, सेना, नियंत्रण रेखा, गोलीबारी, Pak Army, Firing, Indian Border
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com