विज्ञापन
This Article is From Jul 22, 2011

नार्वे में धमाके और गोलीबारी से 87 की मौत

नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में से पश्चिम में स्थित द्वीप उटोइया में हुई गोलीबारी में मरनेवालों की संख्या 87 पहुंच गई है।
ओस्लो: नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में से पश्चिम में स्थित द्वीप उटोइया में हुई गोलीबारी में मरनेवालों की संख्या 87 तक पहुंच गई है। उटोइया में पुलिस की यूनिफॉर्म पहनें एक शख्स ने लेबर पार्टी के यूथ कैंप में हिस्सा ले रहे युवकों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। इस गोलीबारी में कई लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस का कहना है कि मरनेवालों की संख्या बढ़ भी सकती है। इस बीच पुलिस ने एक संदिग्ध हमलावर को भी गिरफ्तार किया है। इस शख्स का नाम आंद्रे बेहरिंग ब्रिविक है और कहा जा रहा है कि वो नॉर्वे का ही नागरिक है। इससे पहले ओस्लो में पीएम के कार्यालय के पास भी धमाका हुआ था जिसमें सात लोग मारे गए थे। अभी तक किसी गुट ने इन दोनों हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।
लेखक के बारे में
img
AFP
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ओस्लो, विस्फोट, नार्वे
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com