विज्ञापन
This Article is From Oct 17, 2017

उत्तरी कोरिया की अमेरिका को चेतावनी, किसी भी पल शुरू हो सकता है परमाणु युद्ध

संयुक्त राष्ट्र में उप-दूत किम इन रयॉन्ग ने महासभा की निरस्त्रीकरण समिति को बताया कि कोरियाई प्रायद्वीप में परिस्थितियां 'छूते ही भड़कने वाली हालत में पहुंच चुकी हैं.

Also Read in
उत्तरी कोरिया की अमेरिका को चेतावनी, किसी भी पल शुरू हो सकता है परमाणु युद्ध
उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग ( फाइल फोटो )
उत्तरी कोरिया  ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र के समक्ष कहा कि वह तब तक अपने परमाणु हथियारों को नष्ट करने पर बातचीत नहीं करेगा, जब तक अमेरिका अपनी 'शत्रुतापूर्ण' नीति को नहीं पलट देता. संयुक्त राष्ट्र में उप-दूत किम इन रयॉन्ग ने महासभा की निरस्त्रीकरण समिति को बताया कि कोरियाई प्रायद्वीप में परिस्थितियां 'छूते ही भड़कने वाली हालत में पहुंच चुकी हैं, और परमाणु युद्ध किसी भी पल शुरू हो सकता है...' उन्होंने कहा, "जब तक अमेरिका की ओर से परमाणु खतरा और 'शत्रुतापूर्ण नीति' खत्म नहीं कर दी जाती, हम अपने परमाणु हथियारों तथा बैलिस्टिक रॉकेटों को किन्हीं भी हालात में चर्चा की मेज़ पर लेकर नहीं आएंगे..."

पाकिस्तानी अधिकारियों ने हमारे राजनयिक, पत्नी को पीटा, बंदूक तानी : उत्तरी कोरिया का आरोप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तथा उत्तरी कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच पिछले कुछ समय से वाकयुद्ध जारी है, जिसके दौरान व्यक्तिगत आक्षेप भी किए जाते रहे हैं, और अमेरिका को धमकियां देने की स्थिति में उत्तरी कोरिया को 'पूरी तरह तबाह' कर देने की चेतावनी भी जारी की गई. लेकिन अमेरिकी विदेशमंत्री रेक्स टिलरसन ने रविवार को कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप युद्ध को टालना चाहते हैं, हालांकि राष्ट्रपति ने ट्विटर पर कहा है कि टिलरसन राजनयिक रास्तों पर चलकर 'समय खराब कर रहे हैं...'
 वीडियो : 
टिलरसन ने CNN से कहा, "वह (राष्ट्रपति) युद्ध करने के इच्छुक नहीं हैं, और हमारी कोशिशें तब तक जारी रहेंगी, जब तक पहला बम नहीं गिरा दिया जाता...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
North Korea
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com