विज्ञापन

किम जोंग की बहन ने ट्रंप को हड़काया, कोरिया में अमेरिकी सेना पहुंची तो कहा- हमें मत उकसाओ

US South Korea large military drill: अमेरिका ने सोमवार को नॉर्थ कोरिया के पड़ोसी और दुश्मन देश साउथ कोरिया के साथ एक बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू किया, जिसमें हजारों सैनिक हिस्सा ले रहे हैं.

किम जोंग की बहन ने ट्रंप को हड़काया, कोरिया में अमेरिकी सेना पहुंची तो कहा- हमें मत उकसाओ
किम जोंग की बहन किम यो जोंग ने ट्रंप को हड़काया
  • अमेरिका और साउथ कोरिया के बीच चल रहे सैन्य अभ्यास को नॉर्थ कोरिया ने उकसाने वाला और आक्रामक करार दिया है
  • किम यो जोंग ने कहा कि फ्रीडम शील्ड अभ्यास से क्षेत्र की स्थिरता और खराब होगी और यह हमेशा दुश्मनी दर्शाता है
  • इस सैन्य अभ्यास में अमेरिका और साउथ कोरिया के 18000 से अधिक सैनिक दिन-रात विभिन्न क्षेत्रों में शामिल हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

अमेरिका की सेना एक तरफ मिडिल ईस्ट में ईरान के खिलाफ फुल स्केल जंग लड़ रही है तो दूसरी तरफ उसकी एक बड़ी टुकड़ी साउथ कोरिया पहुंचकर सैन्य अभ्यास कर रही है. ऐसे में  नॉर्थ कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन की पावरफुल बहन किम यो जोंग ने कहा है कि इस हफ्ते शुरू हुए अमेरिका-दक्षिण कोरिया सैन्य अभ्यास एक “उकसाने वाला और आक्रामक युद्ध अभ्यास” हैं. उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र की स्थिरता को नुकसान पहुंचेगा. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार यह जानकारी मंगलवार, 10 मार्च को नॉर्थ कोरिया की सरकारी मीडिया केसीएनए ने दी.

किम यो जोंग ने अपने बयान में कहा कि हर साल होने वाला फ्रीडम शील्ड सैन्य अभ्यास यह दिखाता है कि अमेरिका और साउथ कोरिया की नॉर्थ कोरिया के प्रति हमेशा से दुश्मनी वाली नीति रही है. उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र की स्थिरता और खराब होगी. किम ने कहा कि साउथ कोरिया में हो रहे इन अभ्यासों में साउथ कोरिया और अमेरिका के 18,000 से ज्यादा सैनिक शामिल हैं. उन्होंने कहा कि यह अभ्यास दिन और रात नॉर्थ कोरिया के जमीन, समुद्र, हवा, अंतरिक्ष और साइबर क्षेत्र के आसपास किया जा रहा है.

साउथ कोरिया और अमेरिका का कहना है कि यह अभ्यास, जो 9 मार्च से 19 मार्च तक चलेगा, रक्षात्मक प्रकृति का है. इसमें नॉर्थ कोरिया के परमाणु हथियारों से जुड़े खतरे को रोकने के लिए अलग-अलग अभ्यास किए जाएंगे. दोनों देशों के अधिकारियों ने कहा कि यह अभ्यास युद्ध के समय अमेरिकी सैन्य नियंत्रण को साउथ कोरिया को सौंपने की तैयारी में भी मदद करेगा.

साउथ कोरिया चाहता है कि 2030 में राष्ट्रपति ली जे म्युंग के कार्यकाल खत्म होने से पहले अमेरिका से सैन्य कमान का हस्तांतरण (ट्रांसफर) पूरा हो जाए. ये सैन्य अभ्यास उस बयान के करीब एक महीने बाद हो रहे हैं, जब किम जोंग उन ने नॉर्थ कोरिया की सत्तारूढ़ पार्टी की बैठक में कहा था कि वह अपने देश के परमाणु हथियारों के जखीरे को और बढ़ाने पर ध्यान देंगे.

यह भी पढ़ें: अली खामेनेई को मारने के बाद किम जोंग का नंबर? अमेरिका ने कोरिया भेजी सेना की बड़ी टुकड़ी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com