विज्ञापन
This Article is From Oct 04, 2023

मौंगी बावेंडी, लुईस ब्रूस और एलेक्सी एकिमोव को रसायन विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया

नोबेल पुरस्कार रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा प्रदान किया जाता है, जिसे इस साल बढ़ाकर 11 मिलियन स्वीडिश क्राउन (लगभग $1 मिलियन) कर दिया गया है.

मौंगी बावेंडी, लुईस ब्रूस और एलेक्सी एकिमोव को रसायन विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया
आधुनिक एलईडी टेलीविजन स्क्रीन, सौर पैनल जैसे क्षेत्रों में क्वांटम डॉट्स का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है.
स्टॉकहोम:

मौंगी बावेंडी, लुईस ब्रूस और एलेक्सी एकिमोव को "क्वांटम डॉट्स की खोज और संश्लेषण" के लिए रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. स्वीडिश मीडिया आउटलेट्स ने बुधवार को इस साल के नोबेल रसायन विज्ञान पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं के कथित रूप से लीक हुए नाम प्रकाशित किए, जो विजेताओं की घोषणा होने से कुछ घंटे पहले थे.

हालांकि नोबेल विजेताओं के नाम लीक होना काफी कठिन है. विभिन्न पुरस्कार देने वाली अकादमियां घोषणा होने तक विजेताओं के नाम गुप्त रखने के काफी प्रयास करती हैं.

क्वांटम डॉट्स का व्यापक रूप से आधुनिक एलईडी टेलीविजन स्क्रीन, सौर पैनल और चिकित्सा जैसे क्षेत्रों में उपयोग किया जाता है. जहां वे अन्य चीजों के अलावा ट्यूमर हटाने वाले सर्जनों को मार्गदर्शन करने में मदद कर सकते हैं.

ये पुरस्कार रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा प्रदान किया जाता है, जिसे इस साल बढ़ाकर 11 मिलियन स्वीडिश क्राउन (लगभग $1 मिलियन) कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: Nobel Prize 2023: नोबेल पुरस्कार से जुड़ी रोचक बातें, नोबेल पुरस्कार, अल्फ्रेड नोबेल और नोबेल भोज सब कुछ

भौतिकी और चिकित्सा के बाद रसायन विज्ञान के लिए नोबेल
भौतिकी और चिकित्सा के लिए पुरस्कारों की घोषणा के बाद रसायन विज्ञान इस सप्ताह दिया जाने वाला तीसरा नोबेल है. वैज्ञानिक पियरे एगोस्टिनी, फेरेंक क्रॉस्ज़ और ऐनी एल'हुइलियर ने "प्रयोगात्मक तरीकों के लिए भौतिकी में 2023 का नोबेल पुरस्कार जीता, जो पदार्थ में इलेक्ट्रॉन गतिशीलता के अध्ययन के लिए प्रकाश के एटोसेकंड पल्स उत्पन्न करते हैं."

हंगरी के वैज्ञानिक कैटालिन कारिको और अमेरिकी सहयोगी ड्रू वीसमैन ने एमआरएनए अणु की खोज के लिए चिकित्सा पुरस्कार जीता, जिसने कोविड​​​​-19 टीकों को बनाने में मदद की थी.

इसे भी पढ़ें: पियरे अगॉस्टिनी, फ़ेरेन्क क्रॉज़ व ऐन एल'हुइलियर को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार

इसे भी पढ़ें: Nobel Prize 2023: 6 अक्टूबर को नोबेल शांति पुरस्कार के विजेता की घोषणा, पहली बार फ्रेडरिक पैसी और हेनरी डुनेंट को मिला यह पुरस्कार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nobel Prize, Nobel Prize For Chemistry, Moungi Bawendi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com