विज्ञापन
This Article is From Oct 04, 2023

Nobel Prize 2023: नोबेल पुरस्कार से जुड़ी रोचक बातें, नोबेल पुरस्कार, अल्फ्रेड नोबेल और नोबेल भोज सबकुछ 

Nobel Prize 2023: नोबेल पुरस्कार 10 दिसंबर को अल्फ्रेड नोबेल की मृत्यु की सालगिरह पर विजेताओं को प्रदान किए जाते हैं. शांति पुरस्कार ओस्लो में नॉर्वेजियन नोबेल समिति के अध्यक्ष द्वारा प्रदान किया जाता है. इस मौके पर नोबेल भोज का भी आयोजन किया जाता है.

Nobel Prize 2023: नोबेल पुरस्कार से जुड़ी रोचक बातें, नोबेल पुरस्कार, अल्फ्रेड नोबेल और नोबेल भोज सबकुछ 
Nobel Prize 2023: नोबेल पुरस्कार से जुड़ी रोचक बातें
नई दिल्ली:

Nobel Prize 2023: नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा सोमवार से शुरू कर दी गई है. सोमवार को मेडिकल के क्षेत्र में और मंगलवार को रयासन विज्ञान के क्षेत्र में दिए जाने वाले इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के विजेता की घोषणा कर दी गई है. बाकी क्षेत्रों के पुरस्कार विजेताओं की घोषणा अगले चार दिनों में की जाएगी. नोबेल पुरस्कार दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है, जो रसायन विज्ञान, भौतिकी, चिकित्सा विज्ञान, साहित्य, अर्थशास्त्र और शांति के क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान (मानव जाति का कल्याण शामिल हो) के लिए दिया जाता है. पहली बार 1901 में जब यह पुरस्कार दिए गए तब राशि 150782 स्वीडिश क्रोन थी. समय के साथ यह रकम बढ़ती गई और इस समय विजेताओं को 10 लाख डॉलर यानी करीब आठ करोड़ रुपये का नकद इनाम दिया जाता है. आईये जानते हैं नोबेल पुरस्कार से जुड़ी रोचक बातें- 

कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को मिला चिकित्सा का नोबेल, इनकी खोज से कोविड वैक्सीन बनाना हुआ आसान

नोबेल पुरस्कार

नोबेल पुरस्कार एक प्रतिष्ठित पुरस्कार है, जो छह अलग-अलग क्षेत्रों में दिया जाता है. यह पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने पिछले साल मानव कल्याण के लिए कार्य किया है. 1895 में अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत से इस पुरस्कार की स्थापना की गई थी. यह पुरस्कार 6 श्रेणियों -रसायन विज्ञान, भौतिकी, चिकित्सा विज्ञान, साहित्य, अर्थशास्त्र और शांति के क्षेत्र में दिया जाता है. प्रत्येक पुरस्कार एक अलग समिति द्वारा प्रदान किए जाते हैं. 

अल्फ्रेड बर्नाड नोबेल 

स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में 1833 में अल्फ्रेड नोबेल का जन्म हुआ था. उन्होंने 1867 में डाइनामाइट की खोज की थी, इस खोज से उन्होंने खूब नाम और पैसा कमाया था. बता दें कि 1833 में यह पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड बर्नाड नोबेल की याद में नोबेल फाउंडेशन द्वारा दिया जाता है. अल्फ्रेड ने अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा एक ट्रस्ट को दे दिया था. वो चाहते थे कि इस पैसे के ब्याज से हर साल मानव जाति के कल्याण करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा.  

Nobel Prize 2023: कोरोनारोधी टीके का फॉर्मूला बनाने वाले वैज्ञानिक कारिको और ड्रू वीजमैन को मिला नोबेल पुरस्कार, मेडिसिन में अब तक 227 को नोबेल

कब दिया जाता है यह पुरस्कार

नोबेल पुरस्कार 10 दिसंबर को अल्फ्रेड नोबेल की मृत्यु की सालगिरह पर विजेताओं को प्रदान किए जाते हैं. शांति पुरस्कार ओस्लो में नॉर्वेजियन नोबेल समिति के अध्यक्ष द्वारा प्रदान किया जाता है, जबकि अन्य पुरस्कार स्टॉकहोम के कॉन्सर्ट हॉल में स्वीडिश राजा द्वारा प्रदान किए जाते हैं. बता दें कि पहला नोबेल पुरस्कार 10 दिसंबर 1901 को दिया गया था. सबसे पहले यह पुरस्कार विल्हेम रॉन्टगन को एक्स-रे की खोज के लिए मिला था. यह भौतिकी क्षेत्र में पहला पुरस्कार था. 

Nobel Prize 2023 का काउंडाउन शुरू है, क्या आपको पता है नोबेल शांति पुरस्कार का निर्णय कैसे होता है?

नोबेल भोज का आयोजन

स्टॉकहोम सिटी हॉल में लगभग 1,300 मेहमानों को भव्य भोज दिया जाता है. भोज बेहद भव्य होता है, जिसे बड़े-बड़े शेफ के द्वारा तैयार किया जाता है. भोजन एक प्रमुख शेफ, आठ प्रमुख वेटर, 210 वेटर और वेट्रेस, पांच वाइन वेटर और 20 रसोइये द्वारा तैयार किया जाता है. भोज से महीनों पहले, चयनित शेफ द्वारा सुझाए गए तीन मेनू चखने के लिए नोबेल फाउंडेशन को दिए जाते हैं. नोबेल भोज के दिन तक चयनित मेनू को गुप्त रखा जाता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nobel Prize 2023, Nobel Prize 2023 Interesting Facts, What Is Nobel Prize, Who Is Alfred Nobel, Dynamite
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com