विज्ञापन

कौन हैं नित्या रमन, जिसे कहा जा रहा है 'अगला ममदानी'? लॉस एंजिल्स मेयर इलेक्शन में गजब है इस भारतवंशी का क्रेज

Nithya Raman Election: नित्या रमन की बढ़ती लोकप्रियता के कारण उन्हें अमेरिकी राजनीति में 'अगला मामदानी' कहा जा रहा है. लेकिन केरल की गलियों से निकलकर लॉस एंजिल्स की सत्ता की दहलीज तक पहुंचने वाली यह भारतीय मूल की नेता आखिर हैं कौन?

कौन हैं नित्या रमन, जिसे कहा जा रहा है 'अगला ममदानी'? लॉस एंजिल्स मेयर इलेक्शन में गजब है इस भारतवंशी का क्रेज

Nithya Raman LA Mayoral Election: लॉस एंजिल्स की राजनीति में इन दिनों एक नया और चौंकाने वाला नाम गूंज रहा है. ये नाम नित्या रमन. 2 जून को होने वाले प्राइमरी चुनावों से पहले मेयर पद की रेस बेहद दिलचस्प हो गई है. शुरुआत में मौजूदा मेयर करेन बास को शुरुआती बढ़त हासिल थी, वहीं हालिया अनुमानों ने सबको हैरान कर दिया है. 30 अप्रैल तक के 'पॉलीमार्केट' अनुमानों के अनुसार, नित्या रमन की जीत की संभावना 60 प्रतिशत तक पहुंच गई है. फरवरी में अपनी उम्मीदवारी का ऐलान करने वाली रमन ने कुछ ही महीनों में पूरे चुनावी समीकरण को बदल दिया है.

नित्या रमन की बढ़ती लोकप्रियता के कारण उन्हें अमेरिकी राजनीति में 'अगला मामदानी' कहा जा रहा है. लेकिन केरल की गलियों से निकलकर लॉस एंजिल्स की सत्ता की दहलीज तक पहुंचने वाली यह भारतीय मूल की नेता आखिर हैं कौन?

केरल से हार्वर्ड और एमआईटी तक का सफर

नित्या रमन का जन्म 28 जुलाई 1981 को केरल के एक तमिल परिवार में हुआ था. वह महज 6 साल की थीं जब उनका परिवार अमेरिका चला गया और लुइसियाना में बस गया.

22 साल की उम्र में उन्होंने अमेरिकी नागरिकता हासिल की. शिक्षा के मामले में नित्या का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है. उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल थ्योरी की पढ़ाई की और फिर दुनिया के प्रतिष्ठित संस्थान MIT (मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) से अर्बन प्लानिंग में मास्टर डिग्री हासिल की.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Nithya Raman/FB

लॉस एंजिल्स में बदलाव की लहर?

लॉस एंजिल्स इस वक्त कई मोर्चों पर संकट झेल रहा है. भीषण जंगलों की आग, जिसमें 31 लोगों की जान गई और 16,000 से ज्यादा घर तबाह हुए और बढ़ती महंगाई की वजह से जनता को गुस्से में है. नित्या रमन इसी गुस्से और बदलाव की उम्मीद का चेहरा बनकर उभरी हैं. उनका कहना है कि लॉस एंजिल्स  के सब्र का बांध अब टूटने वाला है और लोग बुनियादी बदलाव चाहते हैं.

नित्या का पूरा अभियान वॉलंटियर्स और आम लोगों के सहयोग पर टिका है. वह पारंपरिक राजनीतिक नेटवर्कों के बजाय सीधे जनता से जुड़ रही हैं. यही वजह है कि उनकी रैलियों में युवाओं और कामकाजी वर्ग की भारी भीड़ देखी जा रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Nithya Raman/FB

क्यों कहा जा रहा है उन्हें 'अगला मामदानी'?

नित्या रमन की तुलना अक्सर न्यूयॉर्क के चर्चित नेता ज़ोहरान मामदानी से की जा रही है. इसकी कई वजहें हैं. मामदानी की तरह नित्या भी 'डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट्स ऑफ अमेरिका' (DSA) से जुड़ी हैं. दोनों ही नेता बड़े कॉरपोरेट फंड के बजाय जमीनी स्तर के संगठन और हाउसिंग व असमानता जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ते हैं.

यह भी पढ़ें: रूसी फिल्म निर्माता की न्यूयॉर्क एयरपोर्ट से ऑस्कर ट्रॉफी हुई गायब, लुफ्थांसा एयरलाइन ने मांगी माफी, दिया अपडेट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com