विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2015

नाइजीरिया : सैनिकों ने 178 लोगों को बचाया

Also Read in
नाइजीरिया : सैनिकों ने 178 लोगों को बचाया
फाइल तस्वीर
लागोस: नाइजीरियाई सैनिकों ने बोको हराम के चंगुल में फंसे 178 लोगों को बचा लिया और इस्लामी चरमपंथियों के कई शिविरों को नष्ट कर दिया।

सैन्य प्रवक्ता कर्नल टुकुर गुसाउ ने बताया कि बचाए गए लोगों में से 101 बच्चे, 67 महिलाएं और 10 पुरुष हैं।

नाइजीरियाई वायुसेना ने बित्ता गांव पर हमले में ‘बड़ी संख्या में’ आतंकवादियों के मारे जाने की बात कही है। यह स्थान मैदुगुरी शहर के 70 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में है। मैदुगुरी उत्तर पूर्वी बोर्नो राज्य की राजधानी है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नाइजीरिया, बोको हराम, Nigeria, Boko Haram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com