"न्यूब्रू" (NEWBrew) कोई आम बियर (Beer) नहीं है. ये सिंगापुर (Singapore) की नई ड्रिंक है जो रिसायकिल (Recycle) किए गए सीवर के पानी (Sewer Water) से बनती है. यह एल्कोहल (Alcohol) वाली ड्रिंक देश की नेशनल वॉटर एजेंसी, पब और लोकल क्राफ्ट ब्रुअरी ब्रूवर्कज़ ( Brewerkz) के तालमेल से बनती है. सबसे पहले इसे 2018 में सार्वजनिक किया गया था. NEWBrew को अप्रेल में सुपरमार्केट और बाजार में ब्रिक्री के लिए उतारा गया. सुपरमार्केट से इसे खरीदने वाले 58 साल के चिऊ वेई लियान कहते हैं, " मैं सच में नहीं कह सकता कि ये टॉयलेट के पानी (Toilet Water) से बनी है. अगर ये फ्रिज में है तो इसे लेने में मुझे कोई हर्ज नहीं. ये केवल बियर जैसा टेस्ट करती हैं. और मुझे बियर पसंद है."
वहीं 52 साल के ग्रेस चेन कहते हैं, "अगर आप लोगों को बताएं नहीं कि यह रीसायकल किए गए पानी से बनी है तो किसी को शायद पता नहीं चलेगा."
न्यूब्रू (NEWBrew) बियर में न्यूवाटर (NEWater) का प्रयोग होता है. यह सिंगापुर का सीवर से रीसाइकल किए गए पीनी के पानी का ब्रांड है. यह ट्रीटमेंट प्लांट से सबसे पहले 2003 में तैयार हुआ जिससे सिंगापुर की जल सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. PUB का कहना है कि नई बियर सिंगापुर के लोगों को रीसाइकल किए गए सस्टेनेबल पानी के प्रयोग के लिए जागरुक करने का एक ज़रिया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एक समय पर प्रोसेस किए गए सीवर के पानी का प्रयोग पीने के पानी के लिए किए जाने के विचार का कड़ा विरोध हुआ था. लेकिन पिछले दशक में इसे काफी समर्थन मिला है. दुनिया में ताजे पानी की सप्लाई पर भार बढ़ता ही जा रहा है. वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड के अनुमान के अनुसार 2.7 बिलियन लोगों को साल में कम से कम एक महीने पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है.
न्यूब्रू (Newbrew) किसी सामान्य बियर की तरह दिखती है और इसका स्वाद भी किसी दूसरी बियर जैसा है, लेकिन इसे बनाने में सबसे अलग तरीके का इस्तेमाल हो रहा है. बियर बनाने वाली ब्रूअरी न्यूआटर (Newater) का प्रयोग कर रही है, जो सिंगापुर में साफ, हाई-क्वालिटी पानी है जिसे नाली के पानी और पेशाब को रीसाइकल कर बनाया जाता है.
करीब 95% न्यूब्रू फिलहाल न्यूआटर से तैयार हो रही है. जो ना केवल स्वच्छ पानी के अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार है बल्कि बियर बनाने के लिए इसका स्वाद भी एकदम साफ है. पीने के बाद हल्के से जले हुए शहद जैसे स्वाद वाली यह नाली के पानी से रीसाइकल हुई बियर प्रीमियम जर्मन जौ माल्ट, एरोमैटिक सिट्रा और कैलीप्सो फूल के और नॉर्वे की विशेष खमीर जैसी बेहतरीन सामग्री से तैयार होती है.
स्ट्रेट टाइम्स के अनुसार न्यूब्रू को नेशनल वॉटर एजेंसी PUB और लोकल क्राफ्ट बियर ब्रुअरी 'Brewerkz, ने सिंगापुर में हुई इंटरनेशनल वॉटर वीक की कॉन्फ्रेंस में 8 अप्रेल को लॉन्च किया था. न्यूवाटर माल्ट, फूट और खमीर के फ्लेवर को खराब नहीं करता है और उनका प्रयोग क्राफ्ट बियर बनाने में ध्यान से किया जाता है.
SIWW के मैनैजिंग डायरेक्टर मिस्टर रायल युएन, ने कहा कि वॉटर रीसाइकलिंग (Water Recycling) और रीयूजिंग (Reusing) के प्रति समझ बढ़ाने के लिए न्यूब्रू अब सिंगापुर की सबसे "हरित बियर" (Green Beer) है.
देश की वॉटर एजेंसी ने अपरिहार्य जल संकट से निपटने के लिए इस ड्रिंक को लॉन्च किया है ताकि सिंगापुर में पानी की कमी के प्रति जागरुकता पैदा की जा सके.
रिसायकल किए पानी से न्यूब्रू ने पहली बार बियर नहीं बनाई है. क्राफ्ट कंपनी स्टोन ब्रूइंग ने 2017 में स्टोन फुल सर्किल पेल ऐल ('Stone Full Circle Pale Ale') लॉन्च किया था और एक और बियर बनाने वाली कंपनी क्रस्ट ग्रुप और सुपर लोको ग्रुप ने भी सीवेज के पानी से क्राफ्ट बियर बनाई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं