विज्ञापन

नौकरी हो तो ऐसी...इस कंपनी ने कर्मचारियों को दिए 3.5 करोड़ के गोल्ड आइटम! अब लोग पूछ रहे हैं कंपनी का नाम

जहां एक तरफ टॉक्सिक वर्क कल्चर की बहस गरम है, वहीं दूसरी तरफ एक कंपनी ने अपनी वफादार टीम पर ऐसा करम किया कि लोग दंग रह गए. इनायत भी ऐसी कि सीधे सोना थमा दिया गया.

नौकरी हो तो ऐसी...इस कंपनी ने कर्मचारियों को दिए 3.5 करोड़ के गोल्ड आइटम! अब लोग पूछ रहे हैं कंपनी का नाम
टॉक्सिक वर्क कल्चर के बीच आई खुशखबरी, कर्मचारियों को मिला गोल्ड अवॉर्ड

Gold Medal Reward: सोशल मीडिया पर अक्सर कंपनी कल्चर को लेकर शिकायतें सामने आती रहती हैं, लेकिन सिंगापुर की कंपनी Chang Cheng Holdings ने अपनी 32वीं सालगिरह पर जो कदम उठाया, उसने माहौल ही बदल दिया.

ये भी पढ़ें:-बेटे की याद में पिता ने जमीन में गाड़ दी 6 करोड़ की लग्जरी BMW कार, वीडियो देख फट जाएगा कलेजा

10 साल की वफादारी का इनाम (Reward for 10 Years of Loyalty)

कंपनी ने 10 साल या उससे ज्यादा समय से काम कर रहे कर्मचारियों को 999 शुद्ध सोने के गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया. 10 से 14 साल वालों को 20 ग्राम, 15 से 19 साल वालों को 25 ग्राम और 20 साल पूरे कर चुके कर्मचारियों को 30 ग्राम का गोल्ड मेडल दिया गया. हर मेडल पर कंपनी का लोगो और कर्मचारी का नाम दर्ज है.

छोटे स्टॉल से 160 रेस्तरां तक (loyal employee award)

रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की शुरुआत 1994 में एक छोटे चीनी राइस स्टॉल से हुई थी. आज यह 160 से ज्यादा रेस्तरां और 30 से अधिक कॉफी शॉप चला रही है. करीब 1200 कर्मचारी यहां काम करते हैं. सोने की कीमत के हिसाब से कुल खर्च 500,000 सिंगापुर डॉलर से ज्यादा बताया जा रहा है, जो करीब 3.5 करोड़ रुपये के बराबर है. जब वर्क कल्चर पर सवाल उठ रहे हों, तब ऐसा सम्मान कर्मचारियों के हौसले को बुलंद करता है. यह कदम बताता है कि कंपनी अगर चाहे तो अपने लोगों को इज्जत और एहतिराम दोनों दे सकती है.

ये भी पढ़ें:-आपकी सैलेरी कितनी है? कोई पूछ ले...तो ये है जवाब देने का स्मार्ट फॉर्मूला

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Singapore Company News, Gold Medal Reward, 999 Pure Gold, Loyal Employee Award, Chang Cheng Holdings, Toxic Work Culture Debate, Viral News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com