विज्ञापन
This Article is From Jul 01, 2012

साइप्रस होगा ईयू का अगला अध्यक्ष

निकोसिया: साइप्रस पहली बार यूरोपियन संघ (ईयू) की अध्यक्षता सम्भालने जा रहा है। यह परिवर्तन ऐसे समय पर हो रहा है जब साइप्रस सहित यूरोप आर्थिक संकट से निपटने के लिए उपाय ढूंढ़ रहे हैं।

वर्ष 2004 में ईयू में शामिल हुआ साइप्रस छह महीने के कार्यकाल वाले इस पद को डेनमार्क से ग्रहण करेगा।

यूरो क्षेत्र की तीसरी सबसे छोटी अर्थव्यवस्था साइप्रस ने पिछले हफ्ते बताया था कि ऋण चक्र में फंसे ग्रीस के कारण उसने ईयू से वित्तीय सहायता के लिए आवेदन किया है। यूरो क्षेत्र के 17 देशों में साइप्रस, ग्रीस, स्पेन, इटली और पुर्तगाल के बाद सहायता की मांग करने वाला पांचवां देश है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
साइप्रस, ईयू, EU, अध्यक्ष, Chairman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com