- नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन की घटना में अब तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत
- बाढ़ के कारण नेपाल में 800 से ज्यादा लोग लापता हैं, जिनमें कई भारतीय नागरिक भी शामिल
- भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में आई बाढ़ से कई गांव, पुल, सड़कें बहीं
नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ में अब तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. बाढ़ में 288 भारतीय लापता हैं. बुधवार सुबह चीन और नेपाल के बीच बहने वाली ल्हेंडे नदी के किनारे से मिट्टी और मलबे का एक बड़ा हिस्सा टूटकर गिरने गया. पहाड़ पर आए भूस्खलन की वजह से पानी और मलबा तेजी से नीचे की ओर बढ़ा. ये सैलाब इतना भयंकर था कि नेपाल के कई गांवों को अपने साथ बहा ले गया. नेपाल में आई इस भयानक बाढ़ को समझने के लिए यह एनिमेशन देखिए.
पहाड़ से तेजी से आया पानी का सैलाब
AI द्वारा बनाया गए एनिमेशन में साफ देखा जा सकता है कि तिब्बल के इलाके में ऊंचे पहाड़ पर हिमस्खलन होता है. इसके बाद बड़ी मात्रा में पानी, पत्थर और मलबा नीचे बहती नदी में गिरता है. यह पानी का सैलाब नेपाल की भोटेकोशी नदी में जाता है. पानी का सैलाब इतना ज्यादा था कि रसुवा और नुवाकोट जिलों के कई इलाके प्रभावित हुए. नेपाल के मंत्री ने बताया कि तिमुरे, स्याफरुबेसी, बेत्रावती, त्रिशूली बत्तर और देवीघाट समेत कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ.
यह पानी का सैलाब भोटेकोशी और त्रिशूली के रास्ते में पड़ने वाले कई गावों और कस्बों से टकराया. पानी के रास्ते में जो भी आया वो बह गया. कई पुल, सड़कें, पावर प्लांट और घर पानी के सैलाब में बह गए. चीन के इमीग्रेशन सेंटर को भी भारी नुकसान हुआ. दोनों देशों के अधिकारियों ने भारी जान-माल के नुकसान की आशंका जताई है. इधर भारत में भी यूपी और बिहार के कई जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है.
Our fingers crossed.😭😭😭
— Shen Shiwei 沈诗伟 (@shen_shiwei) August 27, 2026
🙏🙏🙏Today, rescue helicopters of the Chinese People's Liberation Army (PLA) filmed footage near a devastating mudslide hit port of Gyirong (吉隆), along the🇨🇳#China-🇳🇵#Nepal border in China's Xizang Autonomous Region. pic.twitter.com/56w5fiS6tJ
बाढ़ से पहले और बाद कैसा नजारा?
इसके अलावा चीनी बचाव दल के हेलीकॉप्टर से लिए गए फुटेज में ग्यिरोंग बॉर्डर पोर्ट पर नेपाल में आई भयानक बाढ़ से पहले और बाद के वीडियो दिखाए गए हैं. तुलना करने वाला यह क्लिप ऊपर से तबाही का मंजर दिखाता है. 8 सेकंड के इस एरियल क्लिप में पहले आपदा से पहले पोर्ट इलाके का नजारा दिखता है, जिसमें ग्यिरोंग पोर्ट की सभी सुविधाएं सुरक्षित हैं, जैसे कि कई मंजिला इमारतें , सड़कें, घाटी से गुजरती नदी, आसपास की हरी-भरी ढलानें और अन्य बुनियादी ढांचा.
दूसरा क्लिप नेपाल में बाढ़ के बाद बुरी तरह बर्बाद हुए इलाके का नजारा दिखाता है- एक बंजर, मलबे से ढकी ढलान और घाटी का तल, जहां ज्यादातर इमारतें और बुनियादी ढांचा या तो मलबे में दब गए या बह गए.
बता दें कि नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर अचानक आई बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाओं में 1300 से ज्यादा लोग लापता बताए गए और 362 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हुई. इस आपदा के कारण नेपाल में कम से कम 826 लोग लापता हैं. तिब्बत में अधिकारियों ने कम से कम तीन लोगों की मौत और 558 लोगों के लापता होने की जानकारी दी. नेपाली अधिकारियों ने बताया कि दर्जनों पुल टूट गए और लगभग 40 किलोमीटर सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे खोज अभियान में मुश्किल आ रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं