विज्ञापन

नेपाल त्रासदी: जुड़वां नवजात ने सैलाब के बीच दी मौत को मात! मह‍िला जवान दे रहीं मां का प्‍यार

नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ के बीच उम्मीद की एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है. मौत के मुंह में फंसे चंद दिनों के जुड़वां नवजात बच्चों को नेपाल आर्मी ने सुरक्षित रेस्क्यू किया. सेना की एक महिला जवान ने केवल उन्हें बचाया ही नहीं, बल्कि एक मां की तरह दुलार भी दिया.

नेपाल त्रासदी: जुड़वां नवजात ने सैलाब के बीच दी मौत को मात! मह‍िला जवान दे रहीं मां का प्‍यार
nepal floods army rescues twin newborn babies viral video
PTI
  • नेपाल में 26 अगस्त 2026 को आई विनाशकारी बाढ़ ने व्यापक तबाही मचाई और कई मकान ढह गए थे
  • बाढ़ के दौरान दो नवजात जुड़वां शिशुओं को नेपाल आर्मी के जवानों ने मौत के मुंह से बचाया था
  • वीडियो में एक महिला सैनिक दोनों नवजातों को अपने सीने से लगाए ममता और सुरक्षा प्रदान करती दिखी

Nepal Floods Viral Video: नेपाल में चारों तरफ बाढ़ का खौफनाक तांडव, ढहते मकान और अपनों को तलाशती तरसती आंखें. इसी तबाही के बीच दो मासूम जिंदगियां मौत के मुंह में इस कदर जा फंसीं कि देखने वालों की रूह कांप उठी. अभी दुनिया में कदम रखे चंद दिन ही गुजरे थे कि ये जुड़वां नवजात कुदरत के मौत साए में घिर गए. 26 अगस्त 2026 की विनाशकारी बाढ़ जब सब कुछ निगलने पर उतारू थी, ठीक उसी वक्त नेपाल आर्मी के जवान फरिश्ता बनकर पहुंचे. जवानों ने अपनी जान दांव पर लगाकर न सिर्फ इन नन्हीं सांसों को मौत के मुंह से छीना, बल्कि उन्हें फिर से नई जिंदगी दी.

इस दिल छू लेने वाले रेस्क्यू का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख हर आंख नम हो रही है. वीडियो में नेपाल आर्मी की एक महिला जवान दोनों नवजात शिशुओं को अपने सीने से चिपकाए नजर आ रही हैं. आपदा के उस खौफनाक मंजर में, जहां इन मासूमों से मां का आंचल छूट गया था, वहां यह महिला जवान न सिर्फ उनकी रक्षक बनीं, बल्कि अपनी ममता की छांव में समेटकर मां का वो अधूरा दुलार भी दे दिया. तबाही के इस मंजर के बीच इंसानियत और वात्सल्य की यह तस्वीर हर किसी के दिल को भीतर तक भिगो रही है. 

विदेश मंत्रालय ने बनाया 24x7 कंट्रोल रूम 

न्‍यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार नेपाल में बाढ़ के बाद भारत के कई लोग लापता हैं. इस बीच भारत के विदेश मंत्रालय ने 24x7 विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया है. यह कंट्रोल रूम नेपाल में फंसे या प्रभावित भारतीय नागरिकों और उनके परिजनों को आवश्यक सहायता एवं जानकारी उपलब्ध कराने के लिए बनाया गया है. 

विदेश मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि नेपाल में बाढ़ से संबंधित किसी भी आपात स्थिति में कंट्रोल रूम से संपर्क किया जा सकता है. इसके अलावा काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने भी आपातकालीन संपर्क नंबर जारी किए हैं. इन नंबरों पर व्हाट्सऐप के जरिए भी संपर्क किया जा सकता है. विदेश मंत्रालय ने नेपाल में स्थानीय स्तर पर सहायता के लिए विभिन्न नेपाली प्राधिकरणों के हेल्पलाइन नंबर भी साझा किए हैं. 

विदेश मंत्रालय का 24x7 कंट्रोल रूम टेलीफोन: +91 11 2308 8718, +91 11 2308 8719 है.

व्हाट्सऐप कॉल/मैसेज: +91 9968291988

ई-मेल: situationroom@mea.gov.inकाठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के आपातकालीन नंबर: +977 985 131 6807,+977 970 910 7500, +977 981 032 6117 है.

नेपाल के प्रमुख हेल्पलाइन नंबर: टूरिस्ट पुलिस: +977 9851289445
नेपाल सेना: +977 9851072914
ई-मेल: dgmi-foreign@nepalarmy.mil.np

वहीं, राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए): +977 9851320269 / +977 9849281097 और एनडीआरआरएमए सोशल मीडिया: एटएनडीआरआरएमए_नेपाल (@NDRRMA_Nepal) है.

रसुवा: रसुवा पुलिस: +977 9851254960, सहायक मुख्य जिला अधिकारी, रसुवा: +977 9851164422

नुवाकोट: नुवाकोट पुलिस: +977 9851282380 और सहायक मुख्य जिला अधिकारी, नुवाकोट: +977 9851248777

धादिंग: धादिंग पुलिस: +977 9851229860 और मुख्य जिला अधिकारी, धादिंग: +977 9851247777

चितवन: चितवन पुलिस: +977 9855013999 और सहायक मुख्य जिला अधिकारी, चितवन: +977 9855088891

यह भी पढ़ें- जहां बाजार था अब पानी और रेत, नीचे धंसते चले गए लोग... नेपाल बाढ़ की ग्राउंड रिपोर्ट, बात कर फफक रहे लोग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nepal Floods 2026, Nepal Floods News, Viral Video, Nepal Flash Floods
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com