विज्ञापन

नेपाल के लोगों को मिली राहत, अब भारत से 500 रुपए तक का सामान ले जाने पर नहीं लगेगा टैक्स

Nepal Custom Duty Relief: नेपाल के वित्त मंत्रालय ने यात्रियों द्वारा साथ लाने और ले जाने वाले सामान संबंधी नया नियम जारी करते हुए यह व्यवस्था लागू की है.

नेपाल के लोगों को मिली राहत, अब भारत से 500 रुपए तक का सामान ले जाने पर नहीं लगेगा टैक्स
Nepal Custom Duty Relief: नेपाल सरकार ने स्थल सीमा नाकों से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए कस्टम शुल्क में राहत दी है. (फोटो- एनडीटीवी)

Nepal Custom Duty Relief: नेपाल सरकार ने स्थल सीमा नाकों से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए सामान लाने की शुल्क बढ़ा दी है. अब सीमा पार करते समय 500 रुपये तक के निजी उपयोग के सामान को बिना कस्टम शुल्क के लाने और ले जाने की अनुमति दी गई है. इससे पहले यह सीमा केवल 100 रुपये तक निर्धारित थी.  राजपत्र में प्रकाशित सूचना के अनुसार, सड़क मार्ग से सीमा पार करने वाले व्यक्तियों पर लागू होगा. यदि कोई यात्री 500 रुपये तक के निजी उपयोग के सामान अपने साथ लाता या ले जाता है, तो भंसार प्रमुख आवश्यकता और औचित्य के आधार पर उस पर कोई शुल्क लगाए बिना अनुमति दे सकता है. 

स्टूडेंट्स पर पहले वाला ही नियम 

भारत में अध्ययन कर रहे नेपाली छात्रों के लिए पहले से लागू विशेष सुविधा को यथावत रखा गया है. मई 2025 को प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार सीमा नाकों पर 100 रुपये से अधिक मूल्य का सामान लाने पर रोक लगाने का नियम लागू किया गया था. इस नियम के लागू होने पर कुछ सप्ताह पहले नेपाल-भारत सीमा क्षेत्रों में तनाव की स्थिति भी उत्पन्न हुई थी.

नेपाल के राजपत्र में प्रकाशित सूचना.

नेपाल के राजपत्र में प्रकाशित सूचना.

नेपाल संसद में उठा था मुद्दा 

यह मुद्दा नेपाल की संसद में भी उठा था. नेपाल के वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले ने कहा था कि यह नियम पिछली सरकार द्वारा बनाया गया था और वर्तमान सरकार सीमा में छूट बढ़ाने पर विचार करेगी. उन्होंने सीमा क्षेत्र के लोगों को राहत देने का आश्वासन भी दिया था.

व्यापारियों ने फैसले का स्वागत किया 

सीमा क्षेत्र के नेपाली व्यापारियों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है. सरकार पहले भी कई बार इस नियम को सख्ती से लागू करने का प्रयास कर चुकी है, लेकिन उसे अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी थी. नए संशोधन को सीमा क्षेत्र के निवासियों और छोटे व्यापारियों के लिए राहत के रूप में देखा जा रहा है. 

यह भी पढ़ें: 

1. नेपाल का नया कस्टम सिस्टम फेल? भारत के बॉर्डर पर घंटों लाइन में खड़ी गाड़ियां, दलाल कमा रहे मुनाफा

2. 'नेपाल से सामान खरीदेंगे तो घर कैसे चलेगा...' भंसार वसूली से नेपाली ही खुश नहीं, बालेन सरकार से कर दी ये मांग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nepal Custom Duty Relief, Nepal Custom Duties, Finance Minister Of Nepal, Goods Worth Up To Rs 500 Free Of Charge
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com