- नेपाल की रसुवा में 6 साल की बच्ची को 60 घंटे बाद मलबे के नीचे से जिंदा बाहर निकाला गया
- नेपाल में आई जलप्रलय से अब तक 939 लोगों की मौत और चार हजार से ज्यादा लोग लापता हैं
- राहत और बचावकर्मियों ने मनीषा की आवाज सुनकर उसे मलबे से निकालकर तुरंत इलाज के लिए काठमांडू भेजा
'जाको राखे साइयां, मार सके न कोई...' ये कहावत नेपाल की रसुवा की 6 साल की मनीषा पर बिल्कुल सटीक बैठती है. नेपाल में आई जलप्रलय से हर तरफ तबाही का मंजर है. अब तक 939 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 4000 से ज्यादा लोग लापता हैं. जहां एक तरफ लोग अपनों की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, कई लोग तो उनको वापस पाने की उम्मीद भी खो चुके हैं, ऐसे में कुछ घटनाएं चमत्कार से कम नहीं हैं. 6 साल की बच्ची मौत को मात लेकर 60 घंटे बाद मलबे से सुरक्षित बाहर निकल आई.
60 घंटे बाद मलबे से सुरक्षित निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल में आई आपदा के बीच ये घटना किसी चमत्कार से कम नहीं है. 6 साल की मनीषा करीब 60 घंटे तक रसुवा में मलबे के नीचे दबी रही. इसके बावजूद भी उसकी सांसें चलती रहीं. मलबे के नीचे से हल्की आवाज आ रही थी. जिसे सुनकर राहत और बचावकर्मी उस तक पहुंचे. बचाव दल ने आखिरकार बच्ची को मलबे के नीचे से जिंदा निकाल लिया.
नेपाल में आई खौफनाक बाढ़ के बाद 6 साल की बच्ची मलबे में दब गई थी
— Ayesha Majid Khan (@Ayesha786Majid) August 31, 2026
करीब 55 से 60 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया
बच्ची के माता पिता के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई हैं
नेपाल के इस बाढ़ ने बहुत लोगों की जिंदगी छीन...Read news pic.twitter.com/7zXVUNl8dZ
इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रेस्क्यू टीम को लोहे के नीचे मलबे में दबी बच्ची को मिट्टी हटाकर बाहर निकालते देखा जा सकता है. उन्होंने जैसे ही मलबा हटाया छोटी बच्ची ने आंखें खोल लीं. उसे टीम ने तुरंत बाहर निकाला. रेस्क्यू टीम ने मिट्टी में लिपटी बच्ची को बाहर निकालकर एक जगह लिटाया और फिर उसे कपड़े से साफ किया. इसके बाद बच्ची को इलाज के लिए काठमांडू ले जाया गया.

इस बीच नेपाल आर्मी के जवानों का मानवीय चेहरा देखने को मिला. जवानों ने बच्ची को अपने हाथों से खाना खिलाया. इस दौरान बच्ची की आंखें आंसुओं से भर आईं. भावुक कर देने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बच्ची के रेक्स्यू का ये वीडियो भावुक कर देने वाला है. इतने लंबे समय तक बच्ची का मलबे में जिंदा रहना किसी चमत्कार से कम नहीं है. 6 साल की मनीषा ने मौत को मात दे दी. बता दें कि नेपाल त्रासदी के तीन दिन बाद मनीषा को मलबे से बाहर निकाला गया.हालांकि अब तक ये पता नहीं चल सका है कि बच्ची के माता-पिता कहां है.
डेढ़ महीने के बच्चे का रेस्क्यू
रसुवा से डेढ़ महीने के एक बच्चे को बचाए जाने का भी वीडियो सामने आा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे बाढ़ प्रभावित इलाके से डेढ़ महीने के बच्चे को बचाकर रसुवा धांगे कैंप लाया गया. बचावकर्मी बच्चे पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं.
VIDEO | Rasuwa, Nepal: One-and-a-half-month-old baby rescued from flood-affected area and brought to Rasuwa Dhange camp.
— Press Trust of India (@PTI_News) September 1, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/OUd2nEMbRq
ये वीडियो भी दखें-
ये भी पढ़ें-सैयद सुहेल का शो: क्या नेपाल में फिर आ सकता है बड़ा सैलाब? जानिए अब किस तरह के खतरे बरकरार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं