अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मंगल ग्रह (NASA's Perseverance Mars Rover) पर पहुंचे प्रोब पर्सविरन्स ने कैमरों के जरिये लाल ग्रह की सतह की अनोखी तस्वीरें खींचीं हैं, जिनके बारे में पहले कुछ भी धरती पर वैज्ञानिकों को नहीं मालूम था.
नासा ने सोमवार को ये नई तस्वीरें खींचीं. ये प्रोब के मंगल ग्रह की सतह को छूने के बाद ली गई तस्वीरें हैं. इसे इमेज ऑफ द वीक नाम दिया गया है.
नासा ने इससे पहले पर्सविरन्स से खींची गईं तस्वीरें शुक्रवार को जारी की थीं. उस वक्त जारी तस्वीरों में से एक में देखा गया था कि केबलों के मार्स का रोवर धीरे-धीरे मंगल ग्रह की सतह की ओर ले जाया जा रहा था. पहली बार मंगल ग्रह पर किसी यान के उतरते समय की ऐसी तस्वीरें लेना संभव हो सकता था.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

मंगल ग्रह का पहले ही चक्कर लगा रहे नासा के यान मार्स रेकनाइंस आर्बिटर ने पर्सविरन्स की पैराशूट के जरिये लाल ग्रह की सतह पर उतरने की इन तस्वीरों को कैमरे में कैद किया था.

मंगल ग्रह की सतह की ओर पर्सविरन्स करीब दो हजार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा था, जिसकी गति को घटाकर 2.7 किलोमीटर प्रति घंटे पर लाकर सॉफ्ट लैंडिंग कराई गई.

जब रोवर ने सतह को छुआ तो उसने 6.4 मीटर लंबी केबल को भी अपनेआप काट दिया , ताकि सुरक्षित लैंडिंग के बाद कोई बाधा न आए. पर्सविरन्स की पैराशूट से नीचे आती तस्वीरो ने वैज्ञानिको को उत्साहित कर दिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं