विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2017

शरीफ परिवार के खिलाफ साक्ष्य जुटाने ब्रिटेन जाएगी पाकिस्तान की भ्रष्टाचार निरोधक टीम   

पाकिस्तान की भ्रष्टाचार निरोधक टीम पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनके परिवार द्वारा जुटाई गई संपत्ति में 'महत्वपूर्ण गवाहों' और साक्ष्यों को जुटाने के लिए लंदन जाएगी.

Also Read in
शरीफ परिवार के खिलाफ साक्ष्य जुटाने ब्रिटेन जाएगी पाकिस्तान की भ्रष्टाचार निरोधक टीम   
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ. (फाइल फोटो)
  • भ्रष्टाचार निरोधक टीम साक्ष्यों को जुटाने के लिए लंदन जाएगी
  • शरीफ के बेटों को अदालत ने एक दिन पहले भगोड़ा घोषित किया था
  • कोर्ट के फैसले के बाद नवाज शरीफ को पीएम पद छोड़ना पड़ा था
लाहौर: पाकिस्तान की भ्रष्टाचार निरोधक टीम पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनके परिवार द्वारा जुटाई गई संपत्ति में 'महत्वपूर्ण गवाहों' और साक्ष्यों को जुटाने के लिए लंदन जाएगी. पनामा पेपर्स कांड में सुप्रीम कोर्ट द्वारा 28 जुलाई को अयोग्य करार दिए जाने के बाद शरीफ को प्रधानमंत्री पद से हटना पड़ा था. वह सत्तारूढ़ पीएमएल-एन के अध्यक्ष पद से भी हट गए थे.

यह भी पढ़ें: भ्रष्टाचार के मामले में पाकिस्तान लौटते ही नवाज शरीफ के दामाद हुए गिरफ्तार

नेशनल एकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (एनएबी) के एक अधिकारी ने बताया कि वह अपनी संयुक्त जांच टीम (सीआईटी) को कुछ दिनों में लंदन भेजेंगे ताकि शरीफ और उनके बच्चों मरियम, हसन और हुसैन की संपत्ति के बारे में कुछ 'महत्वपूर्ण गवाहों' के बयान दर्ज किए जा सकें.

VIDEO: हम लोग : क्या नवाज शरीफ का राजनैतिक करियर खत्म?

उन्होंने कहा, शरीफ परिवार के एवेनफील्ड की संपत्ति के बारे में हमें ब्रिटेन के अधिकारियों से कोई जवाब नहीं मिला है. इसलिए निर्णय किया गया कि मामले के सिलसिले में वहां सीआईटी भेजी जाए. इस्लामाबाद में अकाउंटिबिलिटी कोर्ट ने शरीफ के बेटों को अदालत के समक्ष नहीं पेश होने के लिए एक दिन पहले भगोड़ा घोषित कर दिया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nawaz Sharif, NAB Team
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com