विज्ञापन
This Article is From Feb 23, 2017

किम का पोस्टमार्टम अवैध और अनैतिक है : उत्तर कोरिया

Also Read in
किम का पोस्टमार्टम अवैध और अनैतिक है : उत्तर कोरिया
कोरिया इस बात को लेकर निश्चित है कि मृत व्यक्ति उन का सौतेला भाई किम जोंग है
सोल: प्योंगयांग की सरकारी मीडिया ने मलेशिया पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर कोरिया के नेता के सौतेले भाई बताए जा रहे व्यक्ति का शव परीक्षण अवैध और अनैतिक है. उत्तर कोरिया की मीडिया ने किम की हत्या के 10 दिन बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है.

केसीएनए ने उत्तर कोरियाई जुरिस्ट समिति के एक बयान को उद्धृत करते हुए कहा, ‘मलेशिया शव को उत्तर कोरिया को देने के लिए बाध्य है और उसने शव का परीक्षण और फॉरेंसिक जांच अवैध और अनैतिक तरीके से की है.’ उसने कहा कि मलेशिया ने यह बेतुका बहाना बनाकर शव का हस्तांतरण नहीं किया है कि उसे मृतक के परिवार से डीएनए नमूने की जरूररत है.

मीडिया द्वारा कहा गया है कि यह साबित करता है कि मलेशियाई पक्ष अंतरराष्ट्रीय कानून और नैतिकता की उपेक्षा कर शव के हस्तांतरण का राजनीतिकरण करने जा रहा है. दक्षिण कोरिया ने कहा कि सोल इस बात को लेकर निश्चित है कि मृत व्यक्ति किम जोंग-उन का सौतेला भाई किम जोंग-नाम है और मलेशियाई जांच से यह पता चलता है कि व्यक्ति की हत्या के पीछे प्योंगयांग का हाथ है.






(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaysia, Pyongyang, North Korea, Autopsy, Kim Half Brother, किम का पोस्टमार्टम, उत्तर कोरिया, प्योंगयांग, उत्तर कोरियाई जुरिस्ट समिति, सौतेले भाई, मलेशिया
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com