विज्ञापन
This Article is From Feb 07, 2011

मुशर्रफ को निशाना बनाकर फेंका गया जूता

मुशर्रफ पर रविवार को लंदन में एक बैठक के दौरान जूता फेंका गया लेकिन मीडिया की खबरों के अनुसार जूता उनसे दूर गिरा।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ पर रविवार को लंदन में एक बैठक के दौरान जूता फेंका गया लेकिन मीडिया की खबरों के अनुसार जूता उनसे दूर गिरा। बैठक में मुशर्रफ के भाषण शुरू करने के करीब पांच मिनट बाद ही एक व्यक्ति उठा और पूर्व सैन्य शासक को निशाना बनाते हुए जूता फेंक दिया। जियो न्यूज चैनल के अनुसार जूता मंच तक नहीं पहुंचा और पहली कतार में गिर गया। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उस व्यक्ति को वहां से हटा दिया। बैठक का आयोजन मुशर्रफ की पार्टी आल पाकिस्तान मुस्लिम लीग ने किया था और सभा में करीब 1500 लोग मौजूद थे।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुशर्रफ, जूता, Musharraf, Shoe, Hurled
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com