विज्ञापन
This Article is From Nov 09, 2018

ऑस्ट्रेलिया: मेलबर्न में चाकूबाज ने हमला कर कई लोगों को किया घायल, पुलिस ने संदिग्ध को पकड़ा

ऑस्ट्रेलिया: मेलबर्न में चाकूबाज ने हमला कर कई लोगों को किया घायल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया.

Also Read in
ऑस्ट्रेलिया: मेलबर्न में चाकूबाज ने हमला कर कई लोगों को किया घायल, पुलिस ने संदिग्ध को पकड़ा
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में एक भयावह घटना देखनो को मिली. दरअसल, मेलबर्न के भीड़भाड़ वाले इलाके में एक हमलावर ने कई लोगों पर चाकुओं से हमला कर दिया. इस हमले में कई लोग घायल हो गए हैं. इतना ही नहीं, हमलावर ने पुलिस पर भी हमला किया और उन्हें जख्मी कर दिया. बाद में हालांकि, पुलिस ने जलती कार के पास संदिग्ध को को पकड़ा. 

पैरामेडिक्स ने तीन लोगों को मौके पर मेडिकल उपचार दिया है. इसमें से एक का गला घायल हुआ है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं, दूसरे व्यक्ति के सिर में काफी चोट लगी है और उसे अस्पताल ले जाया गया है. हालांकि, उसकी हालत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है.तीसरे घायल व्यक्ति को भी अस्पताल में भेज दिया गया है. 

स्थानीय मीडिया में प्रकाशित फुटेज में दिख रहा है कि लंबे कद का शख्स पुलिस अधिकारियों पर भी चाकू से हमला कर रहा है. पुलिस ने इस इलाके से दूर रहने के की लोगों को चेतावनी दी है
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Multiple Stabbings In Melbourne, Stabbings In Melbourne, Australian Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com