विज्ञापन
This Article is From Nov 03, 2022

ऑस्ट्रेलिया में हत्या के मामले में भारतीय नर्स वांटेड, पुलिस ने रखा 10 लाख डॉलर का इनाम

केयर्न्स में एक जांच केंद्र भी स्थापित किया गया है और राज्य भर के पुलिस अधिकारियों को भेजा गया है जो हिंदी और पंजाबी दोनों बोल सकते हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि ये अधिकारी भारत में किसी से भी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे.

ऑस्ट्रेलिया में हत्या के मामले में भारतीय नर्स वांटेड, पुलिस ने रखा 10 लाख डॉलर का इनाम
38 वर्षीय राजविंदर सिंह, जो इनिसफेल में नर्स के रूप में काम करता था, इस मामले में मुख्य संदिग्ध है.
मेलबर्न:

ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने क्वीन्सलैंड में 2018 में एक समुद्र तट पर 24 साल की ऑस्ट्रेलियाई महिला की कथित हत्या कर भारत भाग जाने वाले भारतीय चिकित्सा सहायक को पकड़ने में मदद के लिए सूचना देने वाले को 10 लाख डॉलर का इनाम देने की घोषणा की है. क्वीन्सलैंड पुलिस ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि टोया कॉर्डिंगली 21 अक्टूबर 2018 को केयर्न्स से 40 किलोमीटर दूर वांगेटी बीच पर अपने कुत्ते को घुमा रही थीं, तभी उनकी हत्या कर दी गयी.

बयान के अनुसार इनिसफेल में कार्यरत चिकित्सा सहायक 38 साल का राजविंदर सिंह मामले में प्रमुख संदिग्ध है, लेकिन वह कॉर्डिंगली की हत्या के दो दिन बाद देश से चला गया और अपनी पत्नी तथा तीन बच्चों को यहीं छोड़ गया. क्वीन्सलैंड पुलिस ने अब सिंह की तलाश में उसकी मदद करने वाले नागरिक को 10 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर देने की पेशकश की है.

यह क्वीन्सलैंड पुलिस द्वारा अब तक के सबसे बड़े इनाम की पेशकश है. एजेंसी की अधिकारी सोनिया स्मिथ ने कहा कि यह अनोखा इनाम होगा. सिंह मूल रूप से पंजाब के बुत्तर कलां का रहने वाला है. ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने हत्या के मामले में भारतीय संदिग्ध पर 10 लाख डॉलर का इनाम रखा है.

ऑस्ट्रेलिया के 7न्यूज डॉट कॉम ने जासूस कार्यवाहक अधीक्षक सोनिया स्मिथ के हवाले से कहा, "हम जानते हैं कि सिंह टोयाह की हत्या के अगले दिन 22 अक्टूबर को केर्न्स से चला गया और फिर 23 तारीख को सिडनी से भारत के लिए उड़ान भरी. उसके भारत आगमन की पुष्टि हो गई है."

केयर्न्स में एक जांच केंद्र भी स्थापित किया गया है और राज्य भर के पुलिस अधिकारियों को भेजा गया है जो हिंदी और पंजाबी दोनों बोल सकते हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि ये अधिकारी भारत में किसी से भी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे, जो व्हाट्सएप के जरिए सिंह के ठिकाने को जान सकता है.

पुलिस मंत्री मार्क रयान ने कहा, "हम जानते हैं कि लोग इस व्यक्ति को जानते हैं, वे जानते हैं कि यह व्यक्ति कहां है और हम उन लोगों से सही काम करने के लिए कह रहे हैं. इस व्यक्ति पर एक बहुत ही जघन्य अपराध का आरोप है, एक ऐसा अपराध जिसने एक परिवार को तोड़ दिया है."

उपायुक्त ट्रेसी लिनफोर्ड ने एक बयान में कहा कि यह पहली बार है जब क्वींसलैंड में 10 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के शुरुआती इनाम की पेशकश की गई है. उन्होंने कहा , "हम इस महत्वपूर्ण इनाम को मंजूरी देने में सरकार के समर्थन के लिए बहुत आभारी हैं, जो हमें विश्वास है कि राजविंदर सिंह को ट्रैक करने में हमारी सहायता करेगा. यह महत्वपूर्ण है कि हम इस व्यक्ति तक पहुंचने के लिए अंतरराष्ट्रीय दर्शकों का ध्यान आकर्षित करें.
 

होम | वीडियो |आज का भारत वैश्विक कार्यस्थल का प्रभावी ढंग से कर रहा है उपयोग: विदेश मंत्री

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Nurse Wanted For Murder, Australia Police, Reward Of One Million Dollars, Rajwinder Singh Nurse In Australia, Queensland Police Australia, Australian Police 1 Million Dollar Reward, Toyah Cordingley Murder Case, Toyah Cordingley Murder Case Australia, Toyah Cordingley Murder On Beach
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com