- मिशेल ओबामा ने डोनाल्ड ट्रंप पर साधा निशाना
- डोनाल्ड ट्रंप ने नेताओं को लेकर की थी टिप्पणी
- मिशेल ओबामा ने कहा अमेरिका हम सभी का
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा (Michelle Obama) ने डोनाल्ट ट्रंप पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि यह जगह (अमेरिका) हम सभी की है. हमारे देश को सबसे महान यहां की विविधता ही बनाती है. चाहे हम यहां पैदा हुए हों या फिर यहां शरण ले रहे हों, लेकिन यहां सभी के लिए जगह है. हमें हमेशा यह याद रखना चाहिए कि अमेरिका हमारा या आपका नहीं बल्कि हम सब का है. बता दें कि डेमोक्रैटिक कांग्रेस के चार नेताओं पर आक्रमक होने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को तीखी आलोचना झेलनी पड़ी थी. साथ ही डेमोक्रेटिक नियंत्रित प्रतिनिधि सभा ने मंगलवार को राष्ट्रपति ट्रंप को नस्लवादी टिप्पणियों को लेकर फटकार लगाई थी. ध्यान हो कि ट्रंप ने चारों नेताओं को लेकर कहा था कि अगर वह अमेरिका में खुश नहीं हैं तो अपने मूल देश वापस जाना चाहिए.
अगर मैं तीसरी बार राष्ट्रपति बन सकता होता, तो मिशेल मुझे तलाक दे देती : बराक ओबामा
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गौरतलब है कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब मिशेल ओबामा ने डोनाल्ड ट्रंप पर हमला कियो हा. इससे पहले अमेरिका की प्रथम महिला रहते हुए मिशेल ओबामा ने उस समय राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर हमला करते हुए कहा था कि सभ्य लोग महिलाओं का ‘अपमान' नहीं करते. उन्होंने अमेरिकियों से अपील की थी कि वे किसी भी पुरुष के इस तरह के व्यवहार को सहन नहीं करें.फीनिक्स, एरिजोना में राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मिशेल ने हिलेरी के अमेरिकी विजन को ट्रंप के विजन से भिन्न करार दिया.
डोनाल्ड ट्रंप पर मिशेल ओबामा ने साधा निशाना, सभ्य लोग महिलाओं का अपमान नहीं करते
उन्होंने कहा था कि सभी पृष्ठभूमि और सभी तबकों के लोग इस बात से सहमत हैं कि सभ्य लोग महिलाओं का अपमान नहीं करते व हमें किसी भी पुरुष के इस तरह के व्यवहार को सहन नहीं करना चाहिए. हिलेरी के पक्ष में प्रचार करते हुए 52 वर्षीय मिशेल ने रैली में ट्रंप के खिलाफ अपना पक्ष मजबूती से रखा.उन्होंने कहा था कि इस दौड़ में हमारे पास एक ऐसा उम्मीदवार है, जिसका विजन हमारे देश के लिए पूरी तरह निराशा में डूबा है. एक ऐसा उम्मीदवार जो हमसे कहता है कि हमारा देश हताश और कमजोर है, हमारा समाज अफरातफरी में है, हमारे नागरिकों को खतरा है.
डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणियों ने 'मुझे अंदर तक झकझोर दिया' : मिशेल ओबामा
एक ऐसा उम्मीदवार जो हमें एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करने, दीवारें बनवाने की बात करता है और डरने के लिए कहता है. हिलेरी को ‘मित्र' करार देते हुए मिशेल ने कहा कि देश के बारे में पूर्व विदेश मंत्री का एक भिन्न नजरिया है जिसमें देश को और आगे बढ़ाने के लिए सबकुछ है.मिशेल ने कहा था कि हिलेरी की मां एक अनाथ थीं, उनके माता-पिता ने उन्हें छोड़ दिया था. हिलेरी के पिता (जो छोटे व्यवसाय के मालिक थे) किताबों के अध्ययन में लगे रहते थे और अपने परिवार की बेहतरी के लिए कठिन परिश्रम करते थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं